1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Silver Price: सोने चांदी की कीमत में बड़ा उछाल, ​जानिए आज कितने में मिलेगा 24 कैरेट गोल्ड

Gold Silver Price: सोने चांदी की कीमत में बड़ा उछाल, ​जानिए आज कितने में मिलेगा 24 कैरेट गोल्ड

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 05, 2022 09:46 pm IST,  Updated : May 05, 2022 09:46 pm IST

कारोबारी सत्र में सोना 50,522 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह, चांदी की कीमत भी 1,179 रुपये उछलकर 63,427 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Gold Silver Price- India TV Hindi
Gold Silver Price Image Source : FILE

वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 559 रुपये की तेजी के साथ 51,081 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,522 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह, चांदी की कीमत भी 1,179 रुपये उछलकर 63,427 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,248 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,893 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 22.95 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.61 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,893 डॉलर प्रति औंस था जिससे सोने की कीमतों में मजबूती रही।

अमेरिकी एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक के बाद डॉलर सूचकांक के पांच वर्ष के उच्चतम स्तर से नीचे आने के साथ सोने की कीमतों में तेजी आई।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा