1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Silver Rate: महंगा हो गया सोना, आज जबरदस्त बढोत्तरी के बाद 10 ग्राम गोल्ड की नई कीमत जारी

Gold Silver Rate: महंगा हो गया सोना, आज जबरदस्त बढोत्तरी के बाद 10 ग्राम गोल्ड की नई कीमत जारी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 17, 2022 06:58 pm IST,  Updated : Jun 17, 2022 06:58 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लगातार गिर रहा है। शुक्रवार को आई गिरावट के साथ 1,850 डॉलर प्रति औंस और चांदी 21.90 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Gold Silver Rate- India TV Hindi
Gold Silver Rate Image Source : FILE

Highlights

  • दिल्ली सर्राफा बाजार में आज के कारोबार के दौरान सोना 416 रुपये महंगा हो गया
  • चांदी भी 1,014 रुपये चढ़कर 61,343 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,850 डॉलर और चांदी 21.90 डॉलर प्रति औंस पर

आप भी यदि सोना खरीदने के लिए सोच रहे थे, तो आपके लिए मौका निकलता सा दिखाई दे रहा है। सोने की कीमत में आज एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में सोना और चांदी दोनों महंगे हो गए। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिल्ली सर्राफा बाजार में आज के कारोबार के दौरान सोना 416 रुपये महंगा हो गया। 10 ग्राम सोने की कीमत उछलकर 50,802 रुपये पहुंच गईं। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,386 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

चांदी की बात करें तो यह भी 1,014 रुपये चढ़कर 61,343 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गुरुवार को चांदी का भाव 60,329 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोने चांदी से जुड़े प्रमुख बाजार कॉमेक्स में सोने की कीमतों में उछाल के साथ दिल्ली में शुक्रवार को 24 कैरट सोने की कीमतें 416 रुपये प्रति ग्राम चढ़ गई।’’ 

इंटरनेशनल मार्केट में सोने में आई गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लगातार गिर रहा है। शुक्रवार को आई गिरावट के साथ 1,850 डॉलर प्रति औंस और चांदी 21.90 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा