1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चुनाव नतीजों के बाद सस्ता हुआ सोना चांदी, घट गई कीमतें

चुनाव नतीजों के बाद सस्ता हुआ सोना चांदी, घट गई कीमतें

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 11, 2022 05:55 pm IST,  Updated : Mar 11, 2022 05:55 pm IST

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 193 रुपये की तेजी के साथ 70,449 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई

Gold- India TV Hindi
Gold

Highlights

  • सोने और चांदी की कीमतों ने बड़ी राहत दी है
  • सोना 200 रुपये की गिरावट के साथ 53,033 रुपये
  • चांदी की कीमत 193 रुपये की तेजी के साथ 70,449 रुपये प्रति किलो

नयी दिल्ली। 5 राज्यों में चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इसके साथ ही हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों ने बड़ी राहत दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोरी के रुख के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 200 रुपये की गिरावट के साथ 53,033 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। 

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 193 रुपये की तेजी के साथ 70,449 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 70,256 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरावट दर्शाते हुए 1,990 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रह था। 

वहीं चांदी 25.84 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,990 डॉलर प्रति औंस रह गया। मुद्रास्फीतिकारी चिंताओं को लेकर मिले-जुले वैश्विक संकेतों के कारण सोने में बिकवाली होती देखी गई।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा