1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सिर्फ 8.25 लाख रुपये में घर खरीदने का सुनहरा मौका, चेक करें डिटेल्स

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सिर्फ 8.25 लाख रुपये में घर खरीदने का सुनहरा मौका, चेक करें डिटेल्स

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Sep 23, 2025 11:03 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 11:03 pm IST

गाजियाबाद में EWS कैटेगरी के तहत 8.25 लाख रुपये की कीमत में मिल रहे ये 1 BHK फ्लैट्स हैं, जिनका एरिया 28.41 वर्ग मीटर है।

UPAVP, UPAVP scheme, UPAVP flats, UPAVP upcoming scheme, UPAVP housing schemes, UPAVP housing scheme- India TV Hindi
30 सितंबर तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन Image Source : GOOGLE MAPS

UPAVP scheme Ghaziabad: अगर आप देश की राजधानी दिल्ली या इसके आसपास के इलाकों में किराये पर रहते हैं और कोई सस्ता घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समझिए ये खबर सिर्फ आपके लिए ही है। जी हां, दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में सिर्फ 8.25 लाख रुपये की किफायती कीमत पर सरकारी फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। यूपी का गाजियाबाद दिल्ली से काफी करीब है और एनसीआर रीजन में आता है।

8.25 लाख रुपये में मिल रहा 1 BHK फ्लैट

गाजियाबाद में EWS कैटेगरी के तहत 8.25 लाख रुपये की कीमत में मिल रहे ये 1 BHK फ्लैट्स हैं, जिनका एरिया 28.41 वर्ग मीटर है। ये फ्लैट्स रेडी-टू-मूव हैं और आप पूरी पेमेंट करने के साथ ही इसमें अपने पूरे परिवार के साथ शिफ्ट हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार का यूपी हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड UPAVA (उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद) स्कीम के तहत इन फ्लैटों की बिक्री कर रहा है, जो गाजियाबाद के मंडोला विहार योजना में आते हैं। यूपी हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर गाजियाबाद के इन 1 BHK फ्लैट्स की बिक्री कर रही है।

30 सितंबर तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

इन फ्लैटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 15 अगस्त को हुई थी, जिसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर है। बताते चलें कि यूपी हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड विशेष पंजीकरण योजना 3.0 विस्तार के तहत खास ऑफर्स के साथ इन फ्लैटों की बिक्री कर रहा है। अगर आप इन फ्लैट के लिए 60 दिनों के अंदर पूरी पेमेंट करते हैं तो आपको 5 प्रतिशत की अलग से छूट भी दी जाएगी। यूपी हाउसिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, ये फ्लैट रेरा पंजीकृत हैं। अगर आप सरकारी अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आप सिर्फ 50 प्रतिशत भुगतान करके कब्जा प्राप्त कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन फीस के लिए जमा करनी होगी फ्लैट की कीमत की 5 प्रतिशत राशि

गाजियाबाद में मंडोला योजना वाले कुल फ्लैट्स की संख्या 1894 हैं, जिनमें से अब काफी कम फ्लैट ही उपलब्ध हैं। इस हाउसिंग स्कीम के तहत, रजिस्ट्रेशन के लिए आपको फ्लैट की कीमत का 5% पैसा रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में पहले जमा करना होगा। बताते चलें कि अगर सरकार को फ्लैटों की संख्या से ज्यादा आवेदन मिलते हैं तो फ्लैटों का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के द्वारा किया जाएगा। अगर लॉटरी प्रक्रिया में आपको फ्लैट नहीं मिलता है तो एक महीने के भीतर आपके सारे पैसे वापस कर दिए जाएंगे। अगर आप ये फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो आप यूपी हाउसिंग बोर्ड एंड डेवलपमेंट बोर्ड की वेबसाइट https://upavp.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

गाजियाबाद में इन फ्लैटों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर 1800-180-5333 पर सुबह 9.30 बजे से शाम के 6.00 बजे तक कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, आप 0522-2236803 पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा