1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. खुशखबरी! इस राज्य को मिलेगा नया एयरपोर्ट, कैबिनेट से मिली मंजूरी, चेक करें डिटेल्स

खुशखबरी! इस राज्य को मिलेगा नया एयरपोर्ट, कैबिनेट से मिली मंजूरी, चेक करें डिटेल्स

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 11, 2026 11:02 am IST,  Updated : Jan 11, 2026 11:02 am IST

दगदार्थी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को 1332.80 एकड़ क्षेत्र में कई फेज में डेवलप किया जाएगा। प्रोजेक्ट के पहले फेज में हर साल 14 लाख यात्रियों को संभालने की योजना है और लॉन्ग टर्म में सालाना 1.5 करोड़ यात्रियों तक कैपेसिटी बढ़ाने का प्लान है।

airport, new airport, upcoming airports, upcoming airport projects in india, airport projects in ind- India TV Hindi
प्रमुख नेशनल हाईवे और पोर्ट से मिलेगी शानदार कनेक्टिविटी Image Source : PTI

भारत में हवाई यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार एयरपोर्ट की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है। इसी सिलसिले में आंध्र प्रदेश की कैबिनेट ने नेल्लोर जिले में दगदार्थी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी दे दी है। आंध्र प्रदेश के एविएशन और इंडस्ट्रियल इंफ्रा को महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए राज्य मंत्रिमंडल ने शनिवार को दगदार्थी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मंजूरी दी है। इस मंजूरी के साथ दगदार्थी आंध्र प्रदेश का 8वां एयरपोर्ट बन जाएगा, जो राज्य के भविष्य के लिए तैयार, मल्टी-रूट ट्रांसपोर्टेशन और इंडस्ट्रियल नेटवर्क के निर्माण के दृष्टिकोण को मजबूत करेगा।

प्रमुख नेशनल हाईवे और पोर्ट से मिलेगी शानदार कनेक्टिविटी 

दगदार्थी एयरपोर्ट को रणनीतिक रूप से ऐसी जगह पर डेवलप किया जाएगा, जो देश के प्रमुख नेशनल हाईवे, दो बड़े बंदरगाह- कृष्णापत्तनम पोर्ट और रामयापत्तनम पोर्ट और कई इंडस्ट्रियल एरिया जैसे केआरआईएस सिटी और आईएफएफसीओ एसईजेड से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। इस खास स्थानिक लाभ की वजह से ये एयरपोर्ट आंध्र प्रदेश के दक्षिण में फैक्टरी, निर्यात, कृषि-परिवहन और सेवा क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने में बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। इस प्रोजेक्ट को भारत सरकार के नागर विमानन मंत्रालय से पहले ही मौलिक मंजूरी मिल चुकी है। प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट, ऑपरेशन्स और मेनटेनेंस के लिए प्राइवेट कंपनियों से प्रस्ताव मांगा गया है।

1332.80 एकड़ क्षेत्र में डेवलप किया जाएगा दगदार्थी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

दगदार्थी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को 1332.80 एकड़ क्षेत्र में कई फेज में डेवलप किया जाएगा। प्रोजेक्ट के पहले फेज में हर साल 14 लाख यात्रियों को संभालने की योजना है और लॉन्ग टर्म में सालाना 1.5 करोड़ यात्रियों तक कैपेसिटी बढ़ाने का प्लान है। मास्टर प्लान में भविष्य में एक कार्गो फैसिलिटी भी शामिल है, जो इस क्षेत्र में इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन और पोर्ट से जुड़े कारोबार को समर्थन देगी। बताते चलें कि महाराष्ट्र में अभी हाल ही में मुंबई के दूसरे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से न सिर्फ मुंबई और इसके आसपास रहने वाले लोगों को एयर ट्रैवल के लिए एक नया ऑप्शन मिला है, बल्कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बोझ भी कम हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा