1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, आगे इस कारण से नहीं रुकेगी नियुक्ति

नौकरी ढूंढ रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, आगे इस कारण से नहीं रुकेगी नियुक्ति

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 06, 2022 01:40 pm IST,  Updated : Mar 06, 2022 01:40 pm IST

देश भर में कोविड-19 के मामलों में जारी गिरावट के बीच 73 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना ​​​​है कि संक्रमण की किसी नई लहर का सभी क्षेत्रों में भर्ती की प्रक्रिया पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।

new job- India TV Hindi
new job Image Source : FILE

Highlights

  • 71 प्रतिशत से अधिक ने कहा कि नया वेरिएंट गंभीर नहीं होगा
  • 73 प्रतिशत का मानना ​​​​है कि अब भर्ती प्रतिक्रिया नहीं रुकेगी
  • अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच ऑनलाइन सर्वेक्षण किया गया

नई दिल्ली। देश के महामारी से उबरने के बीच अधिकांश क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों (73 प्रतिशत) का मानना ​​​​है कि कोविड-19 की किसी नई लहर के कारण भर्ती प्रक्रिया पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है। 

देश भर में कोविड-19 के मामलों में जारी गिरावट के बीच 73 प्रतिशत उत्तरदाताओं का मानना ​​​​है कि संक्रमण की किसी नई लहर का सभी क्षेत्रों में भर्ती की प्रक्रिया पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा, जबकि 27 प्रतिशत उत्तरदाता भविष्य के बारे में निश्चित नहीं थे। जीनियस कंसल्टेंट्स द्वारा किये गये सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई है। 

यह सर्वेक्षण, बैंकिंग और वित्त, इंजीनियरिंग, शिक्षा, एफएमसीजी, आतिथ्य, मानव संसाधन समाधान, आईटी, आईटीईएस और बीपीओ, लॉजिस्टिक्स, विनिर्माण, मीडिया, तेल और गैस, और फार्मा सहित विभिन्न क्षेत्रों में 1,468 अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच ऑनलाइन किया गया। 

इसके अलावा, सर्वेक्षण से पता चला कि 69 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं को वायरस के नए वेरिएंट के आने से नौकरी की असुरक्षा की भावना के बढ़ने की आशंका नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या नए वेरिएंट का डर अधिक हानिकारक हो सकता है, 71 प्रतिशत से अधिक ने कहा कि यह उतना गंभीर नहीं होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा