1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Air India के बाद अब बिकने जा रही है ये सरकारी कंपनी, सरकार को मिली शुरुआती बोलियां

Air India के बाद अब बिकने जा रही है ये सरकारी कंपनी, सरकार को मिली शुरुआती बोलियां

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 14, 2022 07:38 pm IST,  Updated : Mar 14, 2022 07:38 pm IST

एचएलएल लाइफकेयर के निजीकरण के लिए कई रुचि पत्र (ईओआई) मिले हैं। यह सौदा अब अगले चरण की ओर बढ़ रहा है।

Air India के बाद अब बिकने जा...- India TV Hindi
Air India के बाद अब बिकने जा रही है ये सरकारी कंपनी, सरकार को मिली शुरुआती बोलियां Image Source : PTI

Highlights

  • एचएलएल लाइफकेयर के निजीकरण के लिए कई शुरुआती बोलियां मिली
  • सार्वजनिक उपक्रम में सरकार की 100% हिस्सेदारी बिक्री के लिए शुरुआती बोलियां मांगी
  • अंतिम तिथि 31 जनवरी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 28 फरवरी और फिर 14 मार्च किया गया

नयी दिल्ली। सरकार को सार्वजनिक इकाई एचएलएल लाइफकेयर के निजीकरण के लिए कई शुरुआती बोलियां मिली हैं। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कात पांडेय ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। 

पांडेय ने कहा, ‘‘एचएलएल लाइफकेयर के निजीकरण के लिए कई रुचि पत्र (ईओआई) मिले हैं। यह सौदा अब अगले चरण की ओर बढ़ रहा है।’’ उन्होंने कहा कि अब इसके लिए जांच-परख की प्र्रक्रिया शुरू होगी। उसके बाद इच्छुक बोलीदाताओं से वित्तीय बोलियां मांगी जाएंगी। शुरुआती बोलियां देने की अंतिम तारीख 14 मार्च थी। 

दीपम ने 14 दिसंबर को स्वास्थ्य क्षेत्र के इस सार्वजनिक उपक्रम में सरकार की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए शुरुआती बोलियां मांगी थीं। ईओआई जमा कराने की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 28 फरवरी और फिर 14 मार्च किया गया। एचएलएल लाइफकेयर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा