1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बाजार
  4. लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 275 और निफ्टी 82 अंक लुढ़का

लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 275 और निफ्टी 82 अंक लुढ़का

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Dec 10, 2025 03:47 pm IST,  Updated : Dec 10, 2025 03:54 pm IST

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 19 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

bse, nse, nifty, nifty 50, sensex, share market, stock market, tata steel, itc, reliance industries,- India TV Hindi
एटरनल के शेयरों में जबरदस्त गिरावट Image Source : PTI

Share Market Closing 10 December, 2025: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला आज लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को बढ़त के साथ खुला बाजार कुछ ही देर बाद बिकवाली के दबाव में लाल निशान में आ गया और आखिर तक लाल निशान में ही रहा। हफ्ते के तीसरे दिन, बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 275.01 अंकों (0.32%) की बड़ी गिरावट के साथ 84,391.27 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 81.65 अंकों (0.32 प्रतिशत) के भारी नुकसान के साथ 25,758.00 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

एटरनल के शेयरों में जबरदस्त गिरावट

मंगलवार को सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 10 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की 18 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए और दो कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से सिर्फ 19 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 31 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 0.87 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए और एटरनल के शेयर सबसे ज्यादा 2.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स की इन कंपनियों ने हरे निशान में बंद किया कारोबार

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज सन फार्मा के शेयर 0.75 प्रतिशत, आईटीसी 0.55 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.48 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.43 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.38 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.36 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.18 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.05 प्रतिशत और एक्सिस बैंक के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। बुधवार को अडाणी पोर्ट्स और टाइटन के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

गिरावट के साथ बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

वहीं दूसरी ओर, ट्रेंट के शेयर आज 1.66 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.10 प्रतिशत, इंफोसिस 0.92 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.84 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.83 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.78 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.65 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.64 प्रतिशत, टीसीएस 0.63 प्रतिशत, बीईएल 0.59 प्रतिशत, टाटा मोटर्स पैसेंजर 0.39 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.20 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.26 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.26 प्रतिशत, एलएंडटी 0.23 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.11 प्रतिशत और एसबीआई के शेयर 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Market से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा