1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Happy Forgings IPO: कमाई का मौका! आज से खुलने जा रहा है मशीन पार्ट्स बनाने वाली इस कंपनी का आईपीओ

Happy Forgings IPO: कमाई का मौका! आज से खुलने जा रहा है मशीन पार्ट्स बनाने वाली इस कंपनी का आईपीओ

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 19, 2023 09:15 am IST,  Updated : Dec 19, 2023 09:15 am IST

Happy Forgings IPO in Hindi: हैप्पी फोर्जिंग्स का आईपीओ 19 दिसंबर से लेकर 20 दिसंबर तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड 808 रुपये से लेकर 850 रुपये प्रति शेयर है।

Happy Forgings IPO- India TV Hindi
Happy Forgings IPO Image Source : PIXABAY

भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ के आने का सिलसिला जारी है। हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड का आईपीओ मंगलवार (19 दिसंबर, 2023) को खुलने जा रहा है। कंपनी हैवी फोर्जिंग्स और उच्च श्रेणी के मशीनों के पार्ट्स बनाने का कार्य करती है। इस आईपीओ में निवेशक 21 दिसंबर तक निवेश कर सकते हैं। इसका प्राइस बैंड 808 रुपये से लेकर 850 रुपये प्रति शेयर तक तय किया गया है। 

Happy Forgings IPO का इश्यू साइज 

हैप्पी फोर्जिंग्स का आईपीओ का साइज 1008 करोड़ रुपये का है। इसमें 400 करोड़ रुपये का फ्रैश इश्यू है, जबकि करीब 608 करोड़ रुपये का ओएफएस होने वाला है। ओएफएस के तहत जारी किए जाने वाले शेयर का पैसा सीधे निवेशकों और प्रमोटर्स के पास जाता है। कंपनी को इसका कोई फायदा नहीं होता है। वहीं, फ्रैश इश्यू के जरिए मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल कर्ज का भुगतान करने और नई मशीन एवं कॉरपोरेट उद्देश्य के लिए किया जाएगा।

Happy Forgings IPO का लॉट साइज 

हैप्पी फोर्जिंग्स का आईपीओ प्राइस बैंड 808 रुपये से लेकर 850 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। इसका लॉट साइज 17 शेयरों का है। उच्च इश्यू प्राइस के हिसाब से किसी भी निवेशक को निवेश करने के लिए कम से कम  14,450 रुपये का निवेश करना होगा। इस आईपीओ में 50 प्रतिशत हिस्सा क्यूआईबी, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों और 15 प्रतिशत हिस्सा एनआईआई के लिए रिजर्व रखा गया है। 

Happy Forgings IPO की लिस्टिंग कब होगी? 

हैप्पी फोर्जिंग्स का आईपीओ का अलॉटमेंट 22 दिसंबर को होगा। इसकी लिस्टिंग एनएसई और बीएसई पर 27 दिसंबर को होने जा रही है।  बता दें, कंपनी की ओर से आईपीओ खुलने से पहले ही एंकर निवेशकों से 303 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। इसमें करीब 25 एंकर निवेशकों ने 850 रुपये प्रति शेयर पर निवेश किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा