1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. HDFC Bank Q4 Results: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का मुनाफा 6.7% बढ़ा, निवेशकों को हर शेयर पर मिलेगा डिविडेंड

HDFC Bank Q4 Results: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक का मुनाफा 6.7% बढ़ा, निवेशकों को हर शेयर पर मिलेगा डिविडेंड

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 19, 2025 04:03 pm IST,  Updated : Apr 19, 2025 04:11 pm IST

अधिक शुद्ध ब्याज आय और एसेट क्वालिटी में सुधार के चलते एचडीएफसी बैंक ने मार्च तिमाही के परिणामों में बाजार अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है।

एचडीएफसी बैंक- India TV Hindi
एचडीएफसी बैंक Image Source : FILE

HDFC Bank Q4 Results: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने बीते वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी कर दिया है। बैंक को जनवरी-मार्च तिमाही में स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 6.7 फीसदी का इजाफा हुआ है। इससे यह बढ़कर 17,616 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 16,521.9 करोड़ रुपये रहा था। कमाए गए ब्याज और भुगतान किये गए ब्याज का अंतर यानी शुद्ध ब्याज आय (NII) में 10.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इससे यह ₹32,066 करोड़ रही। एक साल पहले की समान तिमाही में यह ₹29076.8 करोड़ रही थी।

एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि मार्च तिमाही में उसका कुल रेवेन्यू 89,488 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 89,639 करोड़ रुपये रहा था।अधिक शुद्ध ब्याज आय और एसेट क्वालिटी में सुधार के चलते एचडीएफसी बैंक ने मार्च तिमाही के परिणामों में बाजार अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है।

हर शेयर पर 22 रुपये का डिविडेंड

बैंक के निदेशक मंडल ने पिछले वित्त वर्ष के लिए एक रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर 22 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है। एसेट क्वालिटी के मामले में बैंक में मामूली गिरावट देखी गई। बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) मार्च, 2025 के अंत तक सकल ऋण के 1.33 प्रतिशत तक बढ़ गईं, जो एक साल पहले 1.24 प्रतिशत थीं। इसी तरह, शुद्ध एनपीए या खराब ऋण पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के अंत में 0.33 प्रतिशत से बढ़कर 0.43 प्रतिशत हो गया। 

शेयर का भाव

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार को एचडीएफसी बैंक का शेयर बढ़त लेकर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर बैंक का शेयर गुरुवार को 1.53 फीसदी या 28.65 रुपये की बढ़त लेकर 1906.55 रुपये पर बंद हुआ। इस शेयर का 52 वीक हाई 1919.35 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो 1430.15 रुपये है। शुक्रवार को गुड फ्राइडे के चलते बाजार बंद था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा