1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रंगों के उत्सव होली पर कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें अपने राज्य के अनुसार छुट्टियों की पूरी लिस्ट

रंगों के उत्सव होली पर कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें अपने राज्य के अनुसार छुट्टियों की पूरी लिस्ट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 07, 2023 08:16 am IST,  Updated : Mar 07, 2023 08:16 am IST

होली के अवसर पर देश के कई राज्यों में बैंक लगातार तीन दिन तक बंद है। वहीं, कई राज्यों में सिर्फ दो दिन ही बंद हैं।

बैंक बंद - India TV Hindi
बैंक बंद Image Source : PTI

इस बार देशभर में रंगो के उत्सव होली को मनाने को लेकर बड़ा कन्फ्यूजन है। इसकी वजह है कि देश के कुछ राज्यों में आज यानी 7 मार्च को होली मनाई जा रही है। वहीं अधिकांश राज्यों में होली कल मनाई जाएगी। इसके चलते बैंकों की छुट्टियां भी प्रभावित हुई हैं। आपको बता दें कि कई राज्यों में होली के अवसर पर बैंक लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे। बैंकों में छुट्टियों के चलते एटीएम में भी कैश की किल्लत हो सकती है। ऐसे में एटीएम से कैश भी पहले ही निकाल के रख लें। जिससे बाद में किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। आइए जानते हैं कि किस राज्य में होली को लेकर कब है बैंकों में छुट्टियां। 

होली के अवसर पर कहां कब छुट्टियां 

  • 7 मार्च: बेलापुर, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद-तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पणजी, राजस्थान का जयपुर, यूपी का कानपुर और लखनऊ, रांची और श्रीनगर क्षेत्र
  • 8 मार्च: अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून और गंगटोक सहित कुछ शहरों में बैंक अवकाश
  • 9 मार्च: बिहार 

आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मार्च महीने के लिए बैंक अवकाश की सूची जारी की है। त्योहारों, दूसरे और चौथे शनिवार और चार रविवार को मिलाकर कुल 12 अवकाश होंगे।

इस हफ्ते सिर्फ 2 दिन ही बैंकों में काम-काज

आपको बता दें कि होली के चलते इस सप्ताह में सिर्फ दो ही दिन बैंक में काम काज होगा। एक 6 मार्च को हुआ और अब 10 मार्च को ही हो पाएगा। हालांकि बैंकों में ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा