1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. हैदराबाद का 'कराची बेकरी' एक भारतीय ब्रांड है पाकिस्तानी नहीं, जानें प्रमोटर ने और क्या कहा

हैदराबाद का 'कराची बेकरी' एक भारतीय ब्रांड है पाकिस्तानी नहीं, जानें प्रमोटर ने और क्या कहा

 Edited By: Sourabha Suman
 Published : May 09, 2025 09:23 am IST,  Updated : May 09, 2025 09:24 am IST

कराची बेकरी के मालिकों ने कहा कि इसका नाम हमारे दादा ने कराची बेकरी इसलिए रखा था कि वह विभाजन के बाद भारत आए थे। इसकी स्थापना 1953 में भारत के हैदराबाद में हुई थी।

प्रमोटर ने कहा-हमारा नाम हमारे इतिहास का हिस्सा है।- India TV Hindi
प्रमोटर ने कहा-हमारा नाम हमारे इतिहास का हिस्सा है। Image Source : KARACHI BAKERY

भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त तनाव और अटैक के बीचे सुर्खियों में आए हैदराबाद के 'कराची बेकरी' ब्रांड को लेकर उसके प्रमोटर ने यह स्पष्ट तौर पर कहा कि कराची बेकरी एक विशुद्ध हिन्दुस्तानी ब्रांड है। इसका पाकिस्तान से दूर-दूर तक कोई जुड़ाव है। प्रमोटर ने इस ब्रांड का नाम बदलने से इनकार करते हुए कहा कि यह 100 प्रतिशत भारतीय ब्रांड है। भाषा की खबर के मुताबिक, 'कराची बेकरी’ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि‘हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं।

कौन हैं कराची बेकरी के प्रमोटर

प्रमोटर की तरफ से किए इस पोस्ट के मुताबिक, कराची बेकरी 100 प्रतिशत भारतीय ब्रांड है, जिसकी स्थापना 1953 में भारत के हैदराबाद में हुई थी। हमारा नाम हमारे इतिहास का हिस्सा है, हमारी राष्ट्रीयता का नहीं। कृपया हमें उसी रूप में समर्थन दें, जैसे हम हैं। एक भारतीय ब्रांड जो भारत की सेवा प्यार से कर रहा है। कराची बेकरी के प्रमोटर राजेश रामनानी और हरीश रामनानी ने कहा कि इस ब्रांड की स्थापना हैदराबाद में 1953 में उनके दादा खानचंद रामनानी ने की थी, जो विभाजन के दौरान (पाकिस्तान से) भारत चले गए थे।

कराची बेकरी का नाम बदलने की मांग को लेकर विशाखापत्तनम में किए गए प्रदर्शन का जिक्र करते हुए प्रमोटर्स ने कहा कि लोग पाकिस्तान के एक शहर के नाम पर ब्रांड का नाम होने की वजह से विरोध कर रहे हैं लेकिन वास्तविकता यह है कि यह भारत के हैदराबाद का ब्रांड है। कराची बेकरी के मालिकों ने कहा कि इसका नाम हमारे दादा ने कराची बेकरी इसलिए रखा था कि वह विभाजन के बाद भारत आए थे।

प्रशासन से समर्थन देने का अनुरोध

राजेश रामनानी और हरीश रामनानी ने मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, पुलिस महानिदेशक और पुलिस आयुक्त से समर्थन देने का अनुरोध किया है। इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को एक दक्षिणपंथी संगठन के नेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट में कराची बेकरी का नाम बदलने की मांग की थी। इसके बाद एहतियात के तौर पर इसकी एक शाखा के पास पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।