1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस बैंक के मुनाफे में आई 58% की बड़ी गिरावट, फिर भी निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड

इस बैंक के मुनाफे में आई 58% की बड़ी गिरावट, फिर भी निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 26, 2025 11:32 pm IST,  Updated : Apr 26, 2025 11:32 pm IST

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के निदेशक मंडल ने आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन 0.25 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड स्वीकृत किया है।

बैंक- India TV Hindi
बैंक Image Source : FILE

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 58 फीसदी घटकर 304 करोड़ रुपये रह गया। बैंक ने बताया कि प्रावधानों में वृद्धि के कारण उसका मुनाफा घटा है। प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में 724 करोड़ रुपये रहा था। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 11,308 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 9,861 करोड़ रुपये थी।

ब्याज आय में हुआ इजाफा

चौथी तिमाही में उसकी ब्याज आय बढ़कर 9,413 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 8,219 करोड़ रुपये थी। एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) अनुपात मामूली रूप से सुधरकर 1.87 फीसदी हो गया, जो एक साल पहले 1.88 फीसदी था। इसी तरह, इसका शुद्ध एनपीए या खराब ऋण घटकर 0.53 प्रतिशत हो गया, जो पिछले वर्ष की मार्च तिमाही में 0.60 प्रतिशत था।

निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड

हालांकि, टैक्स को छोड़कर कुल प्रावधान दोगुना होकर 1,450 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 722 करोड़ रुपये था। पिछले वित्त वर्ष के लिए, बैंक का शुद्ध लाभ 48 प्रतिशत घटकर 1,525 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वर्ष में 2,957 करोड़ रुपये था। मुनाफे में यह गिरावट मुख्य रूप से स्मॉल फाइनेंस इंडस्ट्री में समस्याओं के कारण थी। बैंक के निदेशक मंडल ने आगामी वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन 0.25 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड स्वीकृत किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा