1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Home Loan लेने में जल्दबाजी की तो नरक बन जाएगी जिंदगी, पहले खुद को आजमा लें

Home Loan लेने में जल्दबाजी की तो नरक बन जाएगी जिंदगी, पहले खुद को आजमा लें

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 20, 2024 02:54 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 02:54 pm IST

Home Loan Tips : होम लोन लेने से पहले आप कम से कम 3 महीने तक लोन ईएमआई चुकाने की प्रैक्टिस कर लें। इससे आपको पता लग जाएगा कि दूसरे खर्चों के साथ आप अपनी होम लोन ईएमआई चुकाने में कितने समर्थ हैं।

होम लोन- India TV Hindi
होम लोन Image Source : PIXABAY

Home Loan Tips : जब आप कार खरीदने जाते हैं, तो पहले उसकी टेस्ट ड्राइव लेते हैं। कंफर्ट, फील और सेफ्टी चेक करते हैं, उसकी बाद ही फैसला बनाते हैं। ऐसे ही होम लोन लेने से पहले एक बार खुद को आजमाना जरूरी है। अपना घर हर किसी का सपना होता है। यह किसी भी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी खरीदारी होती है। आजकल बड़ी संख्या में लोग होम लोन लेकर घर खरीदते हैं। होम लोन 30 साल तक की लंबी अवधि का होता है। होम लोन में आप घर की मूल रकम से ज्यादा ब्याज चुका देते हैं।

सैलरी के 40% से ज्यादा ना हो EMI

ऐसे में यह जरुरी है कि होम लोन लेने से पहले खुद को आजमा लें और सभी जरूरी जानकारियां जुटा लें। वैल्थ मैनेजर्स कहते हैं कि आपके होमलोन की ईएमआई आपकी सैलरी के 40 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए। ईएमआई ज्यादा होगी, जो आपके डेली बजट पर असर पड़ेगा। जब आप होम लोन लेते हैं, तो आप दूसरे किसी लोन के बारे में नहीं सोच सकते। होम लोन लेने से पहले अच्छे से प्लानिंग कर लें।

खुद को आजमा लें

होम लोन लेने से पहले आप कम से कम 3 महीने तक लोन ईएमआई चुकाने की प्रैक्टिस कर लें। जैसे अगर आप 50 लाख का होम लोन ले रहे हैं और आपकी 45,000 रुपये की मंथली ईएमआई है, तो आप 3 महीने अपनी सैलरी से 45 हजार रुपये निकाल कर अलग रख दें। इससे आपको पता लग जाएगा कि दूसरे खर्चों के साथ आप अपनी होम लोन ईएमआई चुकाने में कितने समर्थ हैं।

लिक्विड एसेट नहीं होता घर

ध्यान रखें कि घर यानी प्रॉपर्टी लिक्विड एसेट नहीं होता है। लिक्विड एसेट वह होता है, जिसे आप जरूरत पड़ने पर तुरंत बेचकर पैसा जुटा सकते हैं। घर बेचना एक लंबी प्रक्रिया है। सही दाम देने वाला खरीदार आसानी से नहीं मिलता। ऐसे में आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ गई, तो आप तुरंत घर बेचकर पैसे नहीं जुटा सकते।

दूसरे खर्चों पर ना पड़े असर

होम लोन ले रहे हैं, तो यह देख लें कि आपके दूसरे जरूरी खर्चों पर असर नहीं पड़े। लोन ईएमआई के अलावा आपको बच्चों की पढ़ाई, पिछले लोन की ईएमआई जैसे दूसरे खर्चे भी पूरे करने होंगे। इन जिम्मेदारियों से आप बच नहीं सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा