1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आई 1.71 अरब डॉलर की गिरावट, जानिए पाकिस्तान के खजाने का क्या है हाल

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आई 1.71 अरब डॉलर की गिरावट, जानिए पाकिस्तान के खजाने का क्या है हाल

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Jul 05, 2024 07:50 pm IST,  Updated : Jul 05, 2024 07:50 pm IST

India foreign exchange reserves : भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 28 जून को समाप्त सप्ताह में 1.71 अरब डॉलर घटकर 651.99 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह, कुल मुद्रा भंडार 2.92 अरब डॉलर घटकर 652.89 अरब डॉलर रहा था।

विदेशी मुद्रा भंडार- India TV Hindi
विदेशी मुद्रा भंडार Image Source : REUTERS

India foreign exchange reserves : देश का विदेशी मुद्रा भंडार (India foreign exchange reserves) 28 जून को समाप्त सप्ताह में 1.71 अरब डॉलर घटकर 651.99 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह, कुल मु्द्रा भंडार 2.92 अरब डॉलर घटकर 652.89 अरब डॉलर रहा था। इस साल सात जून को भंडार 655.82 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक 28 जून को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 1.25 अरब डॉलर घटकर 572.88 अरब डॉलर रही।

स्वर्ण भंडार का मूल्य घटा

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है। रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 42.7 करोड़ डॉलर घटकर 56.53 अरब डॉलर रह गया। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3.5 करोड़ डॉलर घटकर 18.01 अरब डॉलर रहा। रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) के पास भारत की आरक्षित जमा 10 लाख डॉलर बढ़कर 4.57 अरब डॉलर रहा।

पाकिस्तान का मुद्रा भंडार 2 साल के हाई पर

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के पास स्थित पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार (Pakistan foreign exchange reserves) बढ़कर 9.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जो 2 साल का उच्च स्तर है। ऑफिशियल इनफ्लोज के चलते इसमें करीब आधे अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। एसबीपी ने एक बयान में कहा, '28 जून 2024 को खत्म हुए हफ्ते में स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान का मुद्रा भंडार 494 मिलियन बढ़कर 9.39  अरब डॉलर हो गया। मल्टीलेटरल एजेंसीज से आधिकारिक इनफ्लोज के चलते इसमें बढ़ोतरी हुई।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा