1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अमेरिका, जापान, चीन सब छूटे पीछे... इस लिस्ट में काफी आगे खड़ा है भारत, जानकर गदगद हो जाएंगे आप

अमेरिका, जापान, चीन सब छूटे पीछे... इस लिस्ट में काफी आगे खड़ा है भारत, जानकर गदगद हो जाएंगे आप

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 06, 2024 09:37 pm IST,  Updated : Apr 06, 2024 10:29 pm IST

Annual GDP growth : भारत से कम सालाना ग्रोथ रेट में इटली 0.7 फीसदी, ऑस्ट्रेलिया 1.2 फीसदी, फ्रांस 1.3 फीसदी,ब्राजील 1.5 फीसदी, कनाडा 1.6 फीसदी, स्पेन 1.7 फीसदी, साउथ कोरिया 2.2 फीसदी शामिल हैं।

भारत की जीडीपी ग्रोथ...- India TV Hindi
भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट Image Source : REUTERS

Annual GDP growth : दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला हमारा देश अब डेवलपमेंट के मामले में भी तेज रफ्तार से ग्रोथ कर रहा है। भारत काफी लंबे समय से बड़े देशों में सबसे तेजी से आर्थिक ग्रोथ कर रहा है। वर्ल्ड ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने सालाना जीडीपी ग्रोथ के हिसाब से देशों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में भारत ने अमेरिका, चीन, जापान और यूके जैसे बड़े देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। भारत की एनुअल जीडीपी ग्रोथ इन देशों से भी अधिक है। यानी भारत इन बड़े देशों से भी तेज रफ्तार से ग्रोथ कर रहा है।

अमेरिका-चीन भी पीछे

एनुअल जीडीपी ग्रोथ को लेकर बनाई गई इस लिस्ट के अनुसार, अमेरिका की सालाना जीडीपी ग्रोथ 1.5 फीसदी है। जापान की जीडीपी ग्रोथ रेट 1 फीसदी है। वहीं, यूके 0.6 फीसदी की दर से ग्रोथ कर रहा है। जर्मनी की जीडीपी ग्रोथ रेट 0.9 फीसदी है। रूस की इकॉनमी 1.1 फीसदी की दर से बढ़ रही है। फ्रांस की अर्थव्यवस्था 1.3 फीसदी की रफ्तार से ग्रोथ कर रही है। स्पेन 1.7 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। वहीं, चीन 4.2 फीसदी की दर से बढ़ रहा है।

इन देशों से ज्यादा है भारत की ग्रोथ रेट

भारत की सालाना जीडीपी ग्रोथ रेट इन सब देशों से अधिक है। भारत की सालाना जीडीपी ग्रोथ रेट 6.3 फीसदी है। भारत से कम सालाना ग्रोथ रेट में इटली 0.7 फीसदी, ऑस्ट्रेलिया 1.2 फीसदी, फ्रांस 1.3 फीसदी,ब्राजील 1.5 फीसदी, कनाडा 1.6 फीसदी, स्पेन 1.7 फीसदी, साउथ कोरिया 2.2 फीसदी, इरान 2.5 फीसदी, इजराइल 3 फीसदी, यूएई 4 फीसदी, सऊदी अरब 4 फीसदी पर हैं।

इन देशों की ग्रोथ रेट है भारत से ज्यादा

कुछ छोटे देश ऐसे भी हैं, जिनकी सालाना ग्रोथ रेट भारत से अधिक है। इन देशों में टॉप पर मकाउ है। मकाउ की सालाना ग्रोथ रेट 27.2 फीसदी है। गुयाना की जीडीपी ग्रोथ रेट 26.6 फीसदी है। पलाऊ की जीडीपी ग्रोथ रेट 12.4 फीसदी है। नाइजर की ग्रोथ रेट 11.1 फीसदी है। सेनेगल की ग्रोथ रेट 8.8 फीसदी है। लीबिया की ग्रोथ रेट 7.5 फीसदी है और रवांडा की ग्रोथ रेट 7 फीसदी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा