1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. खुशखबरी: ट्रेन के AC-3 डिब्बे का सफर आज से हुआ सस्ता, रिजर्वेशन करवाने वालों के पैसे होंगे वापस

खुशखबरी: ट्रेन के AC-3 डिब्बे का सफर आज से हुआ सस्ता, रिजर्वेशन करवाने वालों के पैसे होंगे वापस

 Published : Mar 22, 2023 08:31 am IST,  Updated : Mar 22, 2023 08:32 am IST

रेलवे बोर्ड के अनुसार पिछले साल ऐसी इकोनॉमी क्लास के किराये में वृ़द्धि की गई थी। लेकिन अब रेल बोर्ड ने पुरानी व्यवस्था को बहाल कर दिया है। ऐसे में एसी थ्री इकोनॉमी कोच का किराया सामान्य एसी थ्री क्लास के किराये से कम हो जाएगा।

Railway AC 3 Economy Class - India TV Hindi
Railway AC 3 Economy Class Image Source : FILE

भारतीय रेलवे के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। आज से AC 3 इकोनॉमी कोच (AC 3 Economy Coach) का किराया कम हो गया है। अब यात्री गर्मी के मौसम में पहले से कम किराये में ट्रेन का सफर कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने एक अहम फैसला लेते हुए मंगलवार को इससे जुड़ा एक सर्कुलर जारी किया है। 

रेलवे बोर्ड के अनुसार पिछले साल AC इकोनॉमी क्लास के किराये में वृ़द्धि की गई थी। लेकिन अब रेल बोर्ड ने पुरानी व्यवस्था को बहाल कर दिया है। ऐसे में AC 3 इकोनॉमी कोच का किराया सामान्य AC 3  क्लास के किराये से कम हो जाएगा। रेलवे बोर्ड का यह फैसला आज यानि बुधवार से लागू हो गया है। जिन यात्रियों ने ऑनलाइन या टिकट काउंटर से रिजर्वेशन करवा रखा है उन्हें पैसा रिफंड किया जाएगा। 

क्या होता है AC 3 इकोनॉमी क्लास 

सामान्य तौर पर AC 3 का किराया स्लीपर क्लास से ढाई से 3 गुना होता है। यात्रियों को कम पैसों में ऐसी का सफर करवाने के लिए रेलवे AC 3 इकोनॉमी की व्यवस्था लेकर आई थी। एसी थ्री इकोनॉमी कोच की सीटें पतली होती हैं, ऐसे में एक डिब्बे में ज्यादा यात्रियों को समाहित किया जाता है। AC 3 इकोनॉमी में बर्थ की संख्या 80 होती है। वहीं सामान्य AC 3 में सिर्फ 72 सीटें ही होती हैं। हालांकि यात्रियों को इस कोच में भी कंबल और चादर मुहैया कराया जाएगा। 

एक साल से बराबर था किराया 

रेलवे बोर्ड ने पिछले साल एक कमर्शल सर्कुलर जारी किया था, जिसके तहत AC 3 इकोनॉमी कोच और सामान्य AC  3 कोच का किराया एक समान कर दिया गया था। शुरुआत में इकोनॉमी कोच के यात्रियों को कंबल और चादर नहीं मिलते थे। लेकिन किराया बराबर होने के बाद यह सुविधा मिलने लगी थी। 21 मार्च को रेलवे ने एक सर्कुलर जारी कर पुरानी व्यवस्था को बहाल करने का फैसला लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा