1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अक्टूबर में यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान जाने वाली दर्जनों ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें पूरी लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अक्टूबर में यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान जाने वाली दर्जनों ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Sep 17, 2026 12:31 pm IST,  Updated : Sep 17, 2026 12:31 pm IST

अक्टूबर में अगर आप ट्रेन से यूपी, मध्य प्रदेश या राजस्थान जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें। रेलवे के कई रूटों पर अलग-अलग तारीखों में दर्जनों ट्रेनों को रद्द किया गया है।

यूपी, मध्य प्रदेश और...- India TV Hindi
यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान रूट की 50 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल Image Source : CANVA

फेस्टिव सीजन के बीच अक्टूबर में ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के अलग-अलग जोन में मेंटेनेंस, यार्ड रिमॉडलिंग, ट्रैक डबलिंग और स्टेशन रिडेवलपमेंट जैसे काम चल रहे हैं। इसके चलते अक्टूबर में कई रूटों पर दर्जनों ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। खासकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए।

कई रूटों पर ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे की ओर से अलग-अलग तारीखों में कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। प्रभावित रूटों में यूपी, एमपी और राजस्थान के अलावा हरियाणा, दिल्ली और हावड़ा से जुड़े रेल मार्ग भी शामिल हैं। रद्द होने वाली ट्रेनों में एक्सप्रेस के साथ-साथ मेमू ट्रेनें भी शामिल हैं। निर्माण और तकनीकी कार्यों के कारण कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के बजाय सीमित स्टेशनों तक चलाने का फैसला लिया गया है। ऐसे में यात्रियों को अपनी ट्रेन के निर्धारित रूट और अंतिम स्टेशन की जानकारी पहले से लेनी होगी।

कौन- सी ट्रेनें अक्टूबर में होंगी रद्द?

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर का काम होना है, जिसके चलते अक्टूबर कई मेमून, पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। ये रही लिस्ट:

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कब रद्द रहेगी
12811 LTT-हटिया सुपरफास्ट 10 और 12 अक्टूबर
12812 हटिया-LTT सुपरफास्ट 10 और 12 अक्टूबर
58151 बरसुवान-बीरमित्रपुर पैसेंजर 4 से 15 अक्टूबर तक
58152 बीरमित्रपुर-बीरमित्रपुर पैसेंजर 4 से 15 अक्टूबर तक
18309 संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस 6,8,9 और 11 अक्टूबर
18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस 6,8,9 और 11 अक्टूबर
18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 4 से 7 और 11 से 11 अक्टूबर
18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर
12871 हावड़ा-जुनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस 5,6,7,8, 12 और 13 अक्टूबर
12872 जुनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 5,6,7,8, 12 और 13 अक्टूबर
18175 हटिया-झारसुगुडा एक्सप्रेस 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर
18176 झारसुगुडा-हटिया एक्सप्रेस 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर
18601 हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर
18602 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर
58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर 3 से 12 अक्टूबर
58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर 3 से 12 अक्टूबर
22843 बिलासपुर-बक्सर सुपरफास्ट 9 और 10 अक्टूबर
22844 बक्सर-बिलासपुर सुपरफास्ट 9 और 10 अक्टूबर
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर
22861 हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस 4 से 7 और 11 से 14 अक्टूबर
22862 कंटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 4 से 7 और 11 से 14 अक्टूबर
68025 राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू ट्रेन 4 से 7 और 11 से 15 अक्टूबर
68026 चक्रधरपुर सारंडा-राउरकेला मेमू ट्रेन 4 से 7 और 11 से 15 अक्टूबर
18049 शालिमार-बदामपहाड़ वीकली एक्सप्रेस 3 और 10 अक्टूबर
18050 बदामपहाड़-शालिमार वीकली एक्सप्रेस 4 और 11 अक्टूबर
18051 बदामपहाड़-राउरकेला एक्सप्रेस 4 और 11 अक्टूबर
18052 राउरकेला-बदामपहाड़ एक्सप्रेस 4 और 11 अक्टूबर
18451 पूरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस 13 अक्टूबर
18452 हटिया-पूरी तपस्विनी एक्सप्रेस 13 अक्टूबर
15027 संबलपुर-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस 12 और 14 अक्टूबर
15028 गोरखपुर-संबलपुर मौर्या एक्सप्रेस 12 और 14 अक्टूबर
12767 हजूर साहिब नांदेड़-सांतरागाछी सुपरफास्ट  12 और 14 अक्टूबर
12768 सांतरागाछी-हजूर साहिब नांदेड़ सुपरफास्ट 12 और 14 अक्टूबर
18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 10 और 11 अक्टूबर
18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 10 और 11 अक्टूबर
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 13 और 14 अक्टूबर
18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 13 और 14 अक्टूबर
12835 हटिया-SMVT बेंगलुरु सुपरफास्ट 13 और 15 अक्टूबर
12836 SMVT बेंगलुरु-हटिया सुपरफास्ट 13 और 15 अक्टूबर
68043 टाटानगर-राउरकेला मेमू 4 से 13 अक्टूबर
68044 राउरकेला-टाटानगर मेमू 4 से 13 अक्टूबर
12261 मुबंई CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 13 और 14 अक्टूबर
12262 हावड़ा-मुबंई CSMT दुरंतो एक्सप्रेस 13 और 14 अक्टूबर

पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन और उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का काम चल रहा है। इसके लिए दोनों स्टेशनों के बीच बड़े स्तर पर यार्ड रीमॉडलिंग और तकनीकी काम किए जा रहे हैं। इस काम के चलते इस रेल रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है और रेलवे ने कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का फैसला लिया है।

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कब रद्द रहेगी
64618 ललितपुर-बीना मेमू 20 सितंबर से 15 अक्टूबर
64617 बीना-ललितपुर मेमू 20 सितंबर से 15 अक्टूबर
64619 बीना-कटनी मुडवारा मेमू 28 सितंबर से 15 अक्टूबर
64620 कटनी मुडवारा-बीना मेमू 28 सितंबर से 15 अक्टूबर
12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 26 सितंबर से 14 अक्टूबर
12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 27 सितंबर से 15 अक्टूबर
61611 बीना-रूठियाई मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर
61612 रूठियाई-बीना मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर
61625 बीना-रूठियाई मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर
61626 रूठियाई-बीना मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर
12197 भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर
12198 ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर
11085 ग्वालियर-SMVT बेंगलुरु एक्सप्रेस 4 और 11 अक्टूबर
11086 SMVT बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस 2 और 9 अक्टूबर
22169 रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर
22170 संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस 15 अक्टूबर
22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस 9 से 15 अक्टूबर
22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस 10 से 16 अक्टूबर
22163 भोपाल-खुजराहो महामना एक्सप्रेस 15 अक्टूबर
22164 खुजराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस 15अक्टूबर

अजमेर मंडल में डबल लाइन बिछाने का काम

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में डबल रेल लाइन बिछाने का काम होने है, जिसकी वजह से कई ट्रेन अक्टूबर में रद्द की गई है।

ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम कब रद्द रहेगी
17606 भगत की कोठी-कांचीगुड़ा एक्सप्रेस 4 और 7 अक्टूबर
18802 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस 9 और 11 अक्टूबर
18801 जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस 9 और 11 अक्टूबर
19606 उदयपुर सिटी-मंदार एक्सप्रेस 8 अक्टूबर
17605 कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस 2 और 5 अक्टूबर

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ के लिए मिलेगी कन्फर्म सीट, कटिहार से मुंबई,अमृतसर और कानपुर-गुवाहाटी के लिए शुरू हुईं स्पेशल ट्रेनें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा