1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत के सर्विस सेक्टर ने भरी 10 साल में सबसे ऊंची उड़ान, 2011 के बाद रिकॉर्ड स्तर पर गतिविधियां

भारत के सर्विस सेक्टर ने भरी 10 साल में सबसे ऊंची उड़ान, 2011 के बाद रिकॉर्ड स्तर पर गतिविधियां

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Dec 03, 2021 01:25 pm IST,  Updated : Dec 03, 2021 01:25 pm IST

नवंबर का आंकड़ा जुलाई 2011 के बाद से उत्पादन में दूसरी सबसे तेज वृद्धि की ओर इशारा करता है।

भारत के सर्विस सेक्टर...- India TV Hindi
भारत के सर्विस सेक्टर ने भरी 10 साल में सबसे ऊंची उड़ान, 2011 के बाद रिकॉर्ड स्तर पर गतिविधियां

Highlights

  • नवंबर में भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि एक दशक में सबसे तेज गति से बढ़ी है
  • इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स नवंबर में 58.1 पर था
  • आंकड़ा जुलाई 2011 के बाद से दूसरी सबसे तेज वृद्धि की ओर इशारा करता है

नयी दिल्ली। नये काम में निरंतर वृद्धि और बाजार की स्थितियों में सुधार के कारण इस साल नवंबर में भारत के सेवा क्षेत्र की गतिविधि एक दशक से भी अधिक समय में दूसरी सबसे तेज गति से बढ़ी है। शुक्रवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गयी। मौसमी रूप से समायोजित किया जाने वाला इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स नवंबर में 58.1 पर था, जो अक्टूबर के 58.4 से मामूली रूप से नीचे था। 

नवंबर का आंकड़ा जुलाई 2011 के बाद से उत्पादन में दूसरी सबसे तेज वृद्धि की ओर इशारा करता है। लगातार चौथे महीने सेवा क्षेत्र में उत्पादन में वृद्धि देखी गई। परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) की भाषा में, 50 से ऊपर के अंक का मतलब विस्तार होता है जबकि 50 से नीचे का अंक संकुचन को दर्शाता है।

मेटा की भारत में आय 16 प्रतिशत बढ़ी

मेटा (पूर्व में फेसबुक) की भारत में 2020-21 में कुल आय सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 1,485 करोड़ रुपये रही। हालांकि कंपनी का शुद्ध लाभ छह प्रतिशत घटकर 128 करोड़ रुपये रहा। कंपनी पंजीयक के पास जमा रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। इसके मुताबिक मेटा की सकल विज्ञापन आय मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में 41 प्रतिशत बढ़कर 9,326 करोड़ रुपये रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा