1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 2,000 रुपये के नोट लाने, वापस लेने से भारतीय मुद्रा की स्थिरता पर संदेह पैदा हुआ: चिदंबरम

2,000 रुपये के नोट लाने, वापस लेने से भारतीय मुद्रा की स्थिरता पर संदेह पैदा हुआ: चिदंबरम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 29, 2023 03:11 pm IST,  Updated : May 29, 2023 03:11 pm IST

भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी और लोगों से इसे 30 सितंबर तक बैंकों में जमा करने या बदलने के लिए कहा।

2,000 रुपये के नोट- India TV Hindi
2,000 रुपये के नोट Image Source : PTI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि 2,000 रुपये का नोट जारी करने और बाद में इसे वापस लेने से भारतीय मुद्रा की अखंडता और स्थिरता पर संदेह पैदा हुआ है। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रमुख आर्थिक संकेतक नीचे की ओर इशारा कर रहे हैं और इस बात का भरोसा कम है कि अर्थव्यवस्था उच्च वृद्धि के रास्ते पर पहुंच जाएगी। 

भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में 2000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी और लोगों से इसे 30 सितंबर तक बैंकों में जमा करने या बदलने के लिए कहा। चिदंबरम ने कहा, ''2000 रुपये के नोट की शुरुआत और उसे वापस लेने के दर्दनाक तमाशे ने भारतीय मुद्रा की अखंडता और स्थिरता पर संदेह पैदा किया है।'' 

उन्होंने कहा कि वर्तमान दशाएं नौ प्रतिशत की औसत वृद्धि से बहुत दूर हैं। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तीन तिमाहियों में वृद्धि दर क्रमश: 13.2 प्रतिशत, 6.3 प्रतिशत और 4.4 प्रतिशत रही है, जो गिरावट की प्रवृत्ति का दर्शाता है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ती असमानताओं के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत कम गति से बढ़ रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा