1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Juniper Hotel IPO: लग्जरी होटल चेन चलाने वाली कंपनी का खुला आईपीओ, निवेश से पहले जानें क्या है अच्छा और खराब

Juniper Hotel IPO: लग्जरी होटल चेन चलाने वाली कंपनी का खुला आईपीओ, निवेश से पहले जानें क्या है अच्छा और खराब

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 21, 2024 01:14 pm IST,  Updated : Feb 21, 2024 01:49 pm IST

Juniper Hotel IPO Review: जूनिपर होटल का आईपीओ 21 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक रिटेल निवेशकों के लिए खुला रहेगा। 28 फरवरी को इस कंपनी की बीएसई एनएसई पर लिस्टिंग हो सकती है।

IPO- India TV Hindi
ये आईपीओ 23 फरवरी तक खुला रहेगा। Image Source : FILE

Juniper Hotel IPO Review: हयात नाम से भारत में लग्जरी होटल चेन चलाने वाली कंपनी जूनिपर होटल का आईपीओ बुधवार (21 फरवरी,2024) से आम निवेशकों के लिए खुल गया है। कंपनी मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ, रायपुर और हम्पी आदि में होटल ऑपरेट करती है। कंपनी द्वारा रेड हियरिंग पॉरपेक्ट्स (RHP) में दी गई जानकारी के मुताबिक, जूनिपर होटल के पास 7 होटल्स और सर्विस अपार्टेमेंट करती है। कंपनी के पास हयात होटल और सराफ होटल्स के साथ 40 साल से ज्याद पुरानी पार्टनरशिप है। 

जूनिपर होटल आईपीओ की डिटेल्स 

जूनिपर होटल आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 21 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक खुलेगा। इस पब्लिक इश्यू का साइज 1800 करोड़ रुपये का है। ये पूरा फ्रैश इश्यू है। इसका प्राइस बैंड 342 रुपये से लेकर 360 रुपये निर्धारित किया गया है। इसका लॉट साइज 40 शेयरों का तय किया गया है। एक लॉट की बोली लगाने के लिए 14,400 रुपये का निवेश करना होगा। इस आईपीओ का 75 प्रतिशत हिस्सा क्यूआईबी, 15 प्रतिशत गैर संस्थागत निवेशकों और 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। 

जूनिपर होटल आईपीओ में क्या अच्छा और खराब

अच्छा 

  • कंपनी के हयात जैसा पॉपुलर लक्जरी ब्रांड है। 
  • पूरा आईपीओ फ्रैश इश्यू है और पैसा सीधे कंपनी के पास जाएगा। 
  • कंपनी का आय साल दर साल बढ़ रही है। 

खराब 

  • कंपनी की 90 प्रतिशत आय दिल्ली और मुंबई रीजन से आती है। अगर यहां ग्रोथ धीमी होती है तो इसका सीधा असर कंपनी पर होगा। 
  • कंपनी पिछले तीन साल से लगातार घाटे में बनी हुई है। 
  • इसका डेट टू इक्विटी रेश्यो 3.1 है। 

जूनिपर होटल आईपीओ की लिस्टिंग 

आईपीओ बंद होने के बाद इसका अलॉटमेंट 26 फरवरी को होगा। जिन्हें शेयर अलॉट नहीं होंगे, उनका रिफंड 27 फरवरी तक आ जाएगा। शेयर की लिस्टिंग एनएसई और बीएसई पर 28 फरवरी को होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा