1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Jyoti CNC Automation IPO पहले ही दिन 2.5 गुना हुआ सब्सक्राइब, GMP में आया उछाल

Jyoti CNC Automation IPO पहले ही दिन 2.5 गुना हुआ सब्सक्राइब, GMP में आया उछाल

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Jan 09, 2024 10:18 pm IST,  Updated : Jan 09, 2024 10:18 pm IST

Jyoti CNC Automation का पब्लिक इश्यू खुलने के बाद पहले ही दिन 2.5 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसका प्राइस प्राइस बैंड 315 रुपये से लेकर 331 रुपये है।

IPO- India TV Hindi
IPO Image Source : FILE

Jyoti CNC Automation IPO GMP Today:  ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन के आईपीओ को शेयर बाजार में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है। मंगलवार (9 जनवरी) को आईपीओ खुलने के पहले ही दिन पब्लिक इश्यू 2.51 गुना सब्सक्राइब हो गया। इस आईपीओ में रिटेल निवेश 11 जनवरी तक बोली लगा सकते हैं। 

एनएसई पर जारी डेटा के मुताबिक, आईपीओ को 1,75,39,681 शेयरों के ऑफर के मुकाबले 4,40,01,675 शेयरों की बोली मिली। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 8.25 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 3.63 गुना और क्यूआईबी के लिए रिजर्व हिस्सा 2 प्रतिशत भरा है। कंपनी ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 448 करोड़ रुपये जुटाए हैं। 

GMP में आया उछाल 

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन आईपीओ के जीएमपी में भी उछाल देखने को मिल रहा है। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, जीएमपी 96 रुपये पर चल रहा है। इस आईपीओ के ऊपरी प्राइस बैंड 331 रुपये में जीएमपी को जोड़ दिया जाए तो ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन की लिस्टिंग 426 रुपये पर हो सकती है। बता दें, जीएमपी बाजार की परिस्थितियों के मुताबिक बदलता है। 

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन आईपीओ

ज्योति सीएनसी ऑटोमेशन लिमिटेड की ओर से 1000 करोड़ रुपये का आईपीओ का लाया गया है। ये पूरा आईपीओ फ्रैश इश्यू है यानी आईपीओ के तहत मिलने वाला सारा पैसा कंपनी के पास जाएगा। इसका प्राइस बैंड 315 रुपये से लेकर 331 रुपये तय किया गया है। 

कंपनी सीएनसी मशीन बनाने का कार्य करती है जो एयरोस्पेस, डिफेंस, मेडिकल जैसे सेक्टर्स में उपयोग की जाती है। कंपनी के पास तीन मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट हैं, जिसमें दो गुजरात और एक स्ट्रासबर्ग, फ्रांस में है। कंपनी की ओर से वित्त वर्ष 2022-23 में 15.06 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया गया था। कंपनी की आय इस दौरान 929 करोड़ रुपये की रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा