1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर गोल्ड है बेहद शुभ, पिछले आठ साल में पत्नियों को 2.5 गुना मिला रिटर्न

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर गोल्ड है बेहद शुभ, पिछले आठ साल में पत्नियों को 2.5 गुना मिला रिटर्न

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Oct 29, 2023 03:23 pm IST,  Updated : Oct 29, 2023 03:26 pm IST

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर सोने के गिफ्ट पति द्वारा पत्नियों को दिए जाते हैं। पिछले आठ वर्षों के दौरान सोने ने करीब पत्नियों को 2.5 गुना का रिटर्न दिया है।

Karwa Chauth 2023- India TV Hindi
Karwa Chauth 2023 Image Source : FILE

फेस्टिव सीजन जोरशोर से चल रहा है। नवरात्रि और दशहरा निकल चुके हैं। करवाचौथ आने वाला है। इस दिन अक्सर देखा जाता है कि पति अपनी पत्नियों को सोने और चांदी के उपहार तोहफे में देते हैं। इस कारण सोने और चांदी की डिमांड भी काफी अधिक रहती है। पिछले आठ वर्ष के रिकॉर्ड के देखा जाए तो करवाचौथ पर सोने और चांदी के गिफ्ट देना फायदेमंद रहा है। आइए जानते हैं कैसे...

सोने ने दिया 134 प्रतिशत का रिटर्न 

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते आठ वर्षों में सोने ने 134 प्रतिशत और चांदी ने 102 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 30 अक्टूबर, 2015 को 24 कैरेट के सोने का भाव 26,850 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो कि अब 26 अक्टूबर को 62,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इस तरह सोने ने पिछले आठ वर्षों में निवेश को 2.5 गुना किया है। 

यही हाल चांदी का है। 20 अक्टूबर, 2015 को चांदी का रेट 36,500 रुपये प्रति किलो था। जो अब बढ़कर 26 अक्टूबर, 2023 को 73,600 रुपये प्रति किलो हो गया है। इस तरह से बीते आठ वर्षों में चांदी में निवेश दोगुना हुआ है और रिटर्न 102 प्रतिशत का दिया है। 

त्योहारों पर सोना लेते समय रहें सावधान 

त्योहारों के समय सोना लेना अच्छा माना जाता है। लेकिन सोना लेते समय हमें सावधान रहना चाहिए। हमेशा हॉलमार्क वाली ज्वेलरी को ही खरीदना चाहिए। इसका फायदा यह होता है कि आपको सही वजन वाली गोल्ड ज्वेलरी मिलती है। अगर किसी शुद्धता पर शक है तो आसानी से आप बीआईएस केयर ऐप डाउनलोड करके उसकी शुद्धता पता लगा सकते हैं।  

हमेशा किसी अच्छी और भरोसेमंद दुकान से ही ज्वेलरी खरीदे,जिससे कि आपके साथ धोखाधड़ी होने की संभावना कम से कम रहे। हमेशा कोई भी ज्वेलरी खरीदने पर विक्रेता से उसका बिले लें, जिससे कि उसे बाद में बेचते समय आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा