1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Capital Budget क्या है और इसका क्या होता है उद्देश्य? हर एक्सपर्ट जानते हैं इसके बारे में

Capital Budget क्या है और इसका क्या होता है उद्देश्य? हर एक्सपर्ट जानते हैं इसके बारे में

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 27, 2023 12:53 pm IST,  Updated : Jan 27, 2023 02:13 pm IST

किसी भी देश या कंपनी को चलाने में अहम योगदान बजट का होता है। बजट के जरिये ही आर्थिक गति को बढ़ावा दिया जाता है। दूसरी ओर बजट नाम का शब्द आते ही कई तरह के प्रश्न हमारे दिमाग में आ जाते हैं, वहीं आज हम आपको कैपिटल बजट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

purpose of capital budget- India TV Hindi
कैपिटल बजट से जुड़ी इन महत्वपूर्ण जानकारी Image Source : CANVA

Capital budget: बजट बनाना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह भविष्य की गतिविधियों को नियंत्रित करने और योजनाबद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कैपिटल बजट एक कंपनी की भविष्य की गतिविधियों को नियंत्रित करने और योजना बनाने के लिये प्रबंधन उपकरणों का उपयोग करने की एक प्रक्रिया है। वहीं कैपिटल बजट के जरिये परियोजना लाभ, भविष्य की परियोजनाओं की व्यवहार्यता आदि का मूल्यांकन भी किया जाता है, आज हम आपको इसके बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं। 

यह है कैपिटल बजट

कैपिटल बजट के जरिये एक परियोजना के कैश इनफ्लो और कैश आउटफ्लो का व्यवहारिक विश्लेषण किया जाता है। इससे यह निर्धारित करने में मदद मिलती है कि प्रत्याशित रिटर्न संगठन द्वारा निर्धारित बेंचमार्क में पूरा किया जायेगा। वहीं कैपिटल बजट के पहले कदम के रूप में फर्म के भविष्य के निवेश के लिये वित्तीय योजना बनाना शामिल है, जो किसी कंपनी में महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। दूसरी ओर प्रत्येक कंपनी का यह लक्ष्य होता है कि उन्हें विकास और विस्तार करना है, वहीं यह कैपिटल बजट के जरिये ही पूरा हो पाता है।

यह हैं कैपिटल बजट के मुख्य उद्देश्य

बता दें कि कैपिटल बजट में पूंजी और नकद का उच्च परिव्यय होता है, जोकि एक बड़ी योजना होती है। इसके साथ ही कैपिटल बजट बनाना अत्यंत आवश्यक होता है क्योंकि बड़ी मात्रा में पूंजी और बड़े अनुमानित लाभ का अनुमान इसमें शामिल होता है। वहीं कैपिटल बजट की प्रक्रियाओं में बाजार की अनिश्चितता शामिल होती है। ऐसे में अनुमान लगाना आसान हो जाता है। दूसरी ओर प्रत्येक योजना को स्थायी वित्त की आवश्यकता होती है, ऐसे में कैपिटल बजट महत्वपूर्ण रोल अदा करता है। 

कैपिटल बजट की प्रक्रिया

कैपिटल बजट की प्रक्रिया में सर्वप्रथम एक परियोजना तैयार की जाती है, जिसके जरिये ही विस्तार किया जाता है। इसमें प्रोडक्शन लाइन का विस्तार, नये उत्पाद जोड़ना, लागत कम करना आदि शामिल होता है। इसके बाद कैपिटल बजट में परियोजना का मूल्यांकन, परियोजना चयन, फंड की व्यवस्था, परियोजना निगरानी आदि शामिल होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा