1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अब SMS अलर्ट के लिए फीस वसूलेगा ये बैंक, जानिए क्या है नया नियम और कितना देना होगा चार्ज?

अब SMS अलर्ट के लिए फीस वसूलेगा ये बैंक, जानिए क्या है नया नियम और कितना देना होगा चार्ज?

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Nov 12, 2025 07:50 am IST,  Updated : Nov 12, 2025 07:50 am IST

ग्राहकों को अब ट्रांजैक्शन अलर्ट SMS की सुविधा के लिए भी भुगतान करना होगा। कोटक महिंद्रा बैंक ने घोषणा की है कि 1 दिसंबर 2025 से SMS अलर्ट सर्विस पर चार्ज लगेगा। बैंक का कहना है कि यह कदम ऑपरेशनल कॉस्ट को कवर करने और बेहतर सेवा बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

अब बैंक के SMS भी नहीं...- India TV Hindi
अब बैंक के SMS भी नहीं मिलेंगे फ्री! Image Source : CANVA

अब बैंक का SMS भी फ्री नहीं रहेगा! जिस मैसेज से आपको हर ट्रांजैक्शन की जानकारी मिलती है, उसी के लिए अब आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। कोटक महिंद्रा बैंक ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि दिसंबर 2025 से हर ट्रांजैक्शन अलर्ट SMS के लिए ग्राहकों से चार्ज वसूला जाएगा।

बैंक के मुताबिक, यह फैसला ऑपरेशनल कॉस्ट को कवर करने और ग्राहकों को लगातार समय पर अकाउंट अपडेट देने के लिए लिया गया है।

कितना देना होगा चार्ज?

कोटक महिंद्रा बैंक ने बताया है कि प्रति SMS 0.15 रुपये (15 पैसे) का शुल्क लिया जाएगा। हालांकि, बैंक ने ग्राहकों को 30 फ्री SMS अलर्ट प्रति माह की सुविधा दी है। यानी, महीने में पहले 30 ट्रांजैक्शन अलर्ट तो मुफ्त मिलेंगे, लेकिन अगर ये लिमिट पार हो गई तो हर एक्स्ट्रा SMS के लिए 0.15 रुपये प्रति मैसेज देना होगा।

किन ट्रांजैक्शन पर आएंगे ये SMS अलर्ट?

बैंक के अनुसार, SMS अलर्ट ग्राहकों को उनके बैंकिंग लेन-देन की जानकारी देने के लिए भेजे जाते हैं। इनमें शामिल हैं

  • UPI, NEFT, RTGS और IMPS ट्रांसफर
  • ATM से निकासी या कैश ट्रांजैक्शन
  • चेक डिपॉजिट या क्लियरेंस अपडेट्स
  • डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान
  • अन्य खाते से जुड़े वित्तीय लेन-देन
  • कब नहीं लगेगा SMS चार्ज?

अगर आपके सेविंग्स या सैलरी अकाउंट में 10,000 रुपये या उससे ज्यादा का बैलेंस है, तो SMS अलर्ट पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं, 811 अकाउंट धारकों के लिए यह लिमिट 5000 रुपये तय की गई है। अगर आपका अकाउंट इस शर्त को पूरा करता है या नियमित सैलरी क्रेडिट होता है, तो आपको SMS चार्ज नहीं देना होगा।

डेबिट कार्ड फीस में भी बदलाव

कोटक महिंद्रा बैंक ने 1 नवंबर 2025 से कुछ डेबिट कार्ड्स की फीस में भी संशोधन किया है। प्रिवी लीग ब्लैक मेटल डेबिट कार्ड की सालाना फीस 5000 से घटाकर 1500 रुपये कर दी गई है, जबकि प्रिवी लीग ब्लैक मेटल डेबिट कार्ड की फीस 2500 से घटाकर 1500 रुपये तय की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा