1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LIC Index Plus: एलआईसी ने लॉन्च किया नया प्लान, इंश्योरेंस के साथ मिलेगा शेयर बाजार का फायदा

LIC Index Plus: एलआईसी ने लॉन्च किया नया प्लान, इंश्योरेंस के साथ मिलेगा शेयर बाजार का फायदा

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 06, 2024 07:36 am IST,  Updated : Feb 06, 2024 07:38 am IST

LIC Index Plus Benefits: एलआईसी की ओर से 5 फरवरी को नया इंश्योरेंस प्लान पेश किया गया है। ये एक यूनिट लिंक्ड स्कीम है।

LIC- India TV Hindi
एलआईसी इंडेक्स प्लस Image Source : FILE

LIC Index Plus Hindi: देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन की ओर से 5 फरवरी 2024 नई स्कीम एलआईसी इंडेक्स प्लस पेश की गई है। इस स्कीम के तहत इंश्योरेंस धारक को बीमा के साथ सेविंग करने का भी मौका मिलता है। इस स्कीम में निवेशक 6 फरवरी 2024 से निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये प्लान कैसे काम करता है और आप इसका कैसे फायदा उठा सकते हैं।

LIC Index Plus प्लान क्या है?

एलआईसी इंडेक्स प्लस एक यूनिट लिंक्ड, रेगुलर प्रीमियम और व्यक्तिगत लाइफ इंश्योरेंस प्लान है। इस स्कीम के तहत पॉलिसी चालू रहने तक निवेशक को इंश्योरेंस के साथ सेविंग करने का मौका मिलता है। यह एक यूनिट लिंक्ड स्कीम है इस वजह से आपको निवेश के दो विकल्प (फ्लेक्सी ग्रोथ फंड और फ्लेक्सी स्मार्ट ग्रोथ फंड) मिलते हैं। इसमें निवेश निफ्टी 100 और निफ्टी50 शेयरों में किया जाता है। 

कौन-कौन कर सकता हैं?

इस स्कीम में निवेश के लिए कम से कम 90 दिन की आयु पूरी होनी चाहिए। सम एश्योर्ड के आधार पर अधिकतम 50 और 60 वर्ष का व्यक्ति ही इसमें निवेश शुरू कर सकता है। मैच्योरिटी के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 75 और 85 वर्ष (सम एश्योर्ड के आधार पर) है।

इसमें 90 दिन की आयु में प्रवेश करने पर सम एश्योर्ड 7 से 10 गुना वार्षिक प्रीमियम का होगा। 50 या इससे अधिक की आयु पर प्रवेश करने पर प्रीमियम सम एश्योर्ड का 7 गुना होगा। इस पॉलिसी की न्यूनतम अवधि 10 से 15 वर्ष होगी। अधिकतम 25 वर्ष के लिए आप निवेश कर सकते हैं। इसमें अधिकतम प्रीमियम की कोई सीमा नहीं है। लेकिन वार्षिक आधार पर 30,000 रुपये, छमाही आधार पर 15,000 रुपये, तिमाही आधार पर 7,500 रुपये और मासिक आधार पर 2,500 रुपये न्यूनतम देने होंगे। 

LIC Index Plus के फायदे 

  1. इस स्कीम में आंशिक निकासी कर सकते हैं। 
  2. बीमाधारक की मृत्यू होने पर सम एश्योर्ड का दिया जाता है।
  3. मैच्योरिटी पर यूनिट फंड्स में जमा राशि का भुगतान किया जाता है। 
  4. इसमें एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट राइडर का भी विकल्प मिलता है।
  5. 5 वर्ष का लॉक इन पीरिएड निकलने के बाद आप इसमें आंशिक निकासी कर सकते हैं।  
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा