1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LIC IPO: एलआईसी के आईपीओ के लिए इतिहास में पहली बार होगा ये काम, आप भी ले सकते हैं फायदा

LIC IPO: एलआईसी के आईपीओ के लिए इतिहास में पहली बार होगा ये काम, आप भी ले सकते हैं फायदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 05, 2022 07:24 pm IST,  Updated : May 05, 2022 07:24 pm IST

संभवतः यह पहला मौका है जब किसी सार्वजनिक निर्गम के दौरान शनिवार-रविवार को भी खरीद की छूट दी गई है।

LIC IPO- India TV Hindi
LIC IPO Image Source : FILE

Highlights

  • LIC IPO को सप्ताह के अंत में भी आवेदन के लिये खुला रखा जाएगा
  • बुधवार को खुला एलआईसी का निर्गम नौ मई को बंद होने वाला है
  • शनिवार-रविवार को भी इस निर्गम की खरीदारी की जा सकेगी

LIC IPO: देश भर के निवेशकों के बीच इस समय भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को लेकर काफी चर्चा है। लोग बढ़ चढ़ कर इस आईपीओ में निवेश भी कर रहे हैं। इस बीच सरकारी बीमा कंपनी ने ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को शामिल होने का मौका देने के लिए निर्गम को सप्ताह के अंत में भी आवेदन के लिये खुला रखा जाएगा। 

बुधवार को खुला एलआईसी का निर्गम नौ मई को बंद होने वाला है। इस दौरान सात और आठ मई को सप्ताहांत होने से अमूमन कारोबार बंद रहता लेकिन विशेष व्यवस्था के तहत शनिवार-रविवार को भी इस निर्गम की खरीदारी की जा सकेगी। एलआईसी ने इस विशेष व्यवस्था के बारे में शेयर बाजारों को सूचित किया है। 

इतिहास में पहली बार 

संभवतः यह पहला मौका है जब किसी सार्वजनिक निर्गम के दौरान शनिवार-रविवार को भी खरीद की छूट दी गई है। पहले उसे सिर्फ शनिवार के लिए छूट मिली थी लेकिन अब रविवार भी इसमें शामिल कर दिया गया है। विशेष व्यवस्था के तहत भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी निर्धारित बैंक शाखाओं को रविवार को भी खुला रखने का निर्देश दिया है ताकि लोग एलआईसी के आईपीओ की खरीद के लिए आवेदन कर सकें। 

खुलेंगी बैंक की ये शाखाएं

सरकार की तरफ से एएसबीए (खाते में ब्लॉक की गयी राशि के जरिये समर्थित आवेदन) सुविधा वाली सभी बैंक शाखाओं को खोले रखने का अनुरोध किया गया है। एएसबीए व्यवस्था के जरिये कोई निवेशक सार्वजनिक निर्गम में शेयरों की खरीद के लिए आवेदन कर सकता है। 

जानिए कितने में मिलेगा शेयर 

एलआईसी ने निर्गम के लिए मूल्य दायरा 902-949 रुपया तय किया है। कुछ शेयर एलआईसी के कर्मचारियों एवं पॉलिसीधारकों के लिए भी आरक्षित रखे गए हैं। निर्गम के जरिये एलआईसी के 22.13 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। एलआईसी के 17 मई को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा