1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LPG Price Hike: महंगाई से शुरू नया साल, LPG सिलेंडर के बढ़ गए दाम

LPG Price Hike: महंगाई से शुरू नया साल, LPG सिलेंडर के बढ़ गए दाम

 Published : Jan 01, 2023 09:05 am IST,  Updated : Jan 01, 2023 10:01 am IST

नए साल की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है। साल 2023 के पहले दिन ही LPG गैस का सिलेंडर महंगा हो गया।

LPG गैस का सिलेंडर महंगा- India TV Hindi
LPG गैस का सिलेंडर महंगा Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

LPG Price Hike: नए साल की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है। साल 2023 के पहले दिन ही LPG गैस का सिलेंडर महंगा हो गया। बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि, घरेलू सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और घरेलू सिलेंडर अपनी मौजूदा कीमतों पर ही बेचेंगे।

सरकारी तेल कंपनियों ने 1 जनवरी 2023 को गैस सिलेंडर के नए भाव जारी किए हैं। नई दरों के मुताबिक गैस सिलेंडर के प्राइस में 25 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई है। बता दें कि यह बढ़ोतरी केवल वकमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में की गई है और घरेलू गैस सिलेंडर अपने पुराने रेट पर ही मिलता रहेगा। आज राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर के प्राइस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

बताते चलें कि LPG सिलेंडर के नए दामों से सीधे तौर पर आपकी रसोई के बजट पर तो कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है लेकिन रेस्टोरेंट, होटल आदि जगहों पर खाना महंगा हो सकता है, क्योंकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ गए हैं। गैस की ये नई दरें आज से लागू भी हो चुकी हैं। 

जानें आपके शहर में कितने में मिल रहा है कमर्शियल गैस सिलेंडर-

  • दिल्ली में 1769 रुपये प्रति सिलेंडर
  • मुंबई में 1721 रुपये प्रति सिलेंडर
  • कोलकाता में 1870 रुपये प्रति सिलेंडर
  • चेन्नई में 1917  रुपये प्रति सिलेंडर

साल 2022 में कितना महंगा हुआ सिलेंडर

गौरतलब है कि देश में घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में बीते काफी वक्त से कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आखिरी बार 6 जुलाई 2022 को बढ़ाए गए थे। उस दौरान तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की दरों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इसके अलावा अगर बीते साल की बात करें तो घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कुल 153.5 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा