1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LPG गैस की कीमतों में 33.50 रुपये की बड़ी कटौती, जानें अपने शहर में सिलेंडर का नया भाव

LPG गैस की कीमतों में 33.50 रुपये की बड़ी कटौती, जानें अपने शहर में सिलेंडर का नया भाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 31, 2025 10:33 pm IST,  Updated : Aug 01, 2025 06:28 am IST

कमर्शियल गैस सिलेंडरों की नई कीमत 1 अगस्त से लागू हो गई हैं। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में 1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1631.50 रुपये हो गई है।

lpg, lpg price, lpg price cut, commercial lpg price, domestic lpg price, commercial lpg price in del- India TV Hindi
LPG गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती Image Source : PTI

LPG Price Cut: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMC) ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती की घोषणा की है। OMCs ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 33.50 रुपये की कटौती का ऐलान किया है। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की नई कीमत आधी रात (1 अगस्त) से लागू हो गई हैं। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में 1 अगस्त से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1631.50 रुपये हो गई, जो पहले 1665.00 रुपये थी। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कटौती के बाद मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में क्या होगा नया भाव 

इस नई कटौती के बाद पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1769.00 रुपये से घटकर 1735.50 रुपये, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 1616.50 रुपये से घटकर 1583.00 रुपये और तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 1823.50 रुपये से घटकर 1790 रुपये हो गई है। बताते चलें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस साल 8 में से 7 बार कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है, जबकि मार्च में एक बार कीमतें बढ़ाई गई थीं। मार्च के बाद से इस बार लगातार 5वीं बार कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है।

देश के प्रमुख शहरों में क्या है 14.2 किलो गैस सिलेंडर की कीमत

कंपनियों के इस फैसले से रेस्टॉरेंट, होटल मालिकों को राहत मिलेगी। जबकि, देश के आम ग्राहकों को इस बार भी कोई राहत नहीं मिलेगी और उन्हें पहले की तरह की पुराने दामों पर ही 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर खरीदने होंगे। दिल्ली में 14.2 किलो वाले एलपीसी गैस सिलेंडर की कीमत 853.00 रुपये, कोलकाता में 879.00 रुपये, मुंबई में 852.50 रुपये और चेन्नई में 868.50 रुपये है। बताते चलें कि इस साल अप्रैल में घरों में इस्तेमाल होने वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की गई थी। उसके बाद से अभी तक घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा