1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. टॉप 100 भारतीय ब्रांडों की वैल्यूएशन 523.5 अरब डॉलर पर पहुंचा, HDFC Bank पहले स्थान पर- देखें TOP 5 की लिस्ट

टॉप 100 भारतीय ब्रांडों की वैल्यूएशन 523.5 अरब डॉलर पर पहुंचा, HDFC Bank पहले स्थान पर- देखें TOP 5 की लिस्ट

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Nov 19, 2025 10:18 pm IST,  Updated : Nov 19, 2025 10:18 pm IST

एचएफडीसी बैंक एक बार फिर भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड बन गया है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 18 प्रतिशत बढ़कर लगभग 45 अरब डॉलर हो गई।

Kantar BrandZ 2025 Ranking, Kantar BrandZ 2025 list, hdfc bank, tcs, infosys, airtel, icici bank, ul- India TV Hindi
एक बार फिर भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड बना एचएफडीसी बैंक Image Source : PTI

Kantar BrandZ 2025 Ranking: कंतार की लिस्ट में शामिल 100 सबसे वैल्यूएबल भारतीय ब्रांड का कुल मूल्य 2025 में 523.5 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। ये देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 13 प्रतिशत है। बुधवार को जारी 2025 की ताजा कंतार ब्रांड रिपोर्ट में 100 ब्रांड को शामिल किया गया है, जिनका कुल ब्रांड मूल्य सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये परिणाम भारत की आर्थिक स्थिति में ब्रांड मूल्य के बढ़ते महत्व को रेखांकित करते हैं, जिसमें वैश्विक विस्तार के माध्यम से वृद्धि के अपार अवसर हैं।’’

एक बार फिर भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड बना एचएफडीसी बैंक

एचएफडीसी बैंक एक बार फिर भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड बन गया है, जिसकी ब्रांड वैल्यू 18 प्रतिशत बढ़कर लगभग 45 अरब डॉलर हो गई। देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक की ब्रांड वैल्यू 2014 में पहली ब्रांड्स इंडिया रिपोर्ट जारी होने के बाद से चार गुना से ज्यादा बढ़ गई है।  इस लिस्ट में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) 44.2 अरब अमेरिकी डॉलर की वैल्यू के साथ दूसरे स्थान पर रही और प्रमुख टेलिकॉम कंपनी एयरटेल 41.1 अरब अमेरिकी डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ तीसरे स्थान पर रही। कंतार ब्रांड रिपोर्ट में प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस ब्रांड वैल्यूएशन के लिहाज से चौथे स्थान पर रही और आईसीआईसीआई बैंक पांचवें स्थान पर रहा। भारत के 10 सबसे वैल्यूएबल ब्रांड इस रैंकिंग के कुल मूल्य में 47 प्रतिशत का योगदान करते हैं।

पहली बार लिस्ट में शामिल हुए 18 नए ब्रांड 

ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर जोमैटो दूसरे साल भी सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसने अपनी ब्रांड वैल्यू में 69 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अल्ट्राटेक सीमेंट और हुंडई सहित 18 नए ब्रांड पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं। 14.5 अरब डॉलर की वैल्यूएशन के साथ 7वें स्थान पर इस सीमेंट जाएंट ने खुद को इंडस्ट्रियल सप्लायर से उपभोक्ता-केंद्रित ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। इस लिस्ट खुदरा विक्रेता वेस्टसाइड 3.3 अरब डॉलर की वैल्यूएशन के साथ 38वें स्थान पर और 2.5 अरब डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ जूडियो 52वें स्थान पर रहा। 2024 की रैंकिंग 111 कैटेगरी में 1620 ब्रांडों पर 1.45 लाख उत्तरदाताओं की राय पर आधारित है। कंतार दुनिया का लीडिंग मार्केटिंग डेटा और एनालीटिक्स बिजनेस है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा