1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्ली के कोने-कोने में पहुंचेगी मेट्रो रेल, सरकार ने ₹48,204.56 करोड़ की लागत वाले 7 नए कॉरिडोर को दी मंजूरी

दिल्ली के कोने-कोने में पहुंचेगी मेट्रो रेल, सरकार ने ₹48,204.56 करोड़ की लागत वाले 7 नए कॉरिडोर को दी मंजूरी

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 03, 2026 09:17 am IST,  Updated : May 03, 2026 09:17 am IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत ₹48,204.56 करोड़ है। इसका मकसद राजधानी के बाहरी और उभरते इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी देना है।

delhi, delhi metro, delhi metro rail corporation, delhi government, delhi metro phase V(B), delhi me- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो विस्तार के तहत 7 कॉरिडोर को मिली है मंजूरी Image Source : PTI

दिल्ली सरकार ने शनिवार को मेट्रो रेल नेटवर्क के बड़े विस्तार को मंजूरी दे दी। इस विस्तार के तहत, फेज V(B) में 7 नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिसकी कुल लंबाई 97 किलोमीटर होगी। इन 7 कॉरिडोर पर कुल 65 मेट्रो स्टेशन बनाने की योजना है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत ₹48,204.56 करोड़ है। इसका मकसद राजधानी के बाहरी और उभरते इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी देना है। अधिकारियों ने बताया कि 7 में से 4 कॉरिडोर को प्राथमिकता वाले प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है और उन पर तेजी से काम किया जाएगा। सरकार ने इन प्राथमिकता वाले कॉरिडोर को 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

केंद्र सरकार के पहले ही सौंपी जा चुकी है डीपीआर

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे प्रोजेक्ट की DPR पहले ही तैयार करके केंद्र सरकार को सौंप दी गई है और अब कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है। अधिकारियों ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में मुख्यमंत्री और DMRC के बीच हुई एक विस्तृत बैठक के बाद दिल्ली सरकार ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। एक बार मंजूरी मिलने के बाद जमीन पर काम शुरू करने से पहले केंद्र और दिल्ली सरकार को वित्तीय मंजूरी भी देनी होगी।

दिल्ली मेट्रो विस्तार के तहत इन 7 कॉरिडोर को मिली है मंजूरी

  1. धांसा बस स्टैंड-नांगलोई कॉरिडोर
  2. केंद्रीय सचिवालय-किशनगढ़ कॉरिडोर
  3. समयपुर बादली-नरेला कॉरिडोर
  4. कीर्ति नगर-पालम कॉरिडोर
  5. जोर बाग-मीठापुर कॉरिडोर
  6. शास्त्री पार्क-मयूर विहार फेज 2 कॉरिडोर
  7. केशवपुरम-रोहिणी सेक्टर 34 कॉरिडोर

धांसा बस स्टैंड-नांगलोई कॉरिडोर

धांसा बस स्टैंड से लेकर नांगलोई तक बनाए जाने वाले कॉरिडोर की लंबाई 11.86 किमी होगी। इस कॉरिडोर पर 9 स्टेशन होंगे और ये कॉरिडोर पूरी तरह से एक एलिवेटेड कॉरिडोर होगा।

केंद्रीय सचिवालय-किशनगढ़ कॉरिडोर

केंद्रीय सचिवालय-किशनगढ़ कॉरिडोर की लंबाई 15.97 किमी होगी और इस पर कुल 10 स्टेशन बनाने की योजना है। इस कॉरिडोर का 90 प्रतिशत हिस्सा अंडरग्राउंड होगा।

समयपुर बादली-नरेला कॉरिडोर

समयपुर बादली-नरेला कॉरिडोर 12.89 किमी लंबा होगा और इस पर 8 स्टेशन बनाने की योजना है। ये कॉरिडोर भी पूरी तरह से एक एलिवेटेड कॉरिडोर होगा।

कीर्ति नगर-पालम कॉरिडोर

कीर्ति नगर-पालम कॉरिडोर की लंबाई 9.96 किमी होगी और इस पर कुल 6 स्टेशन बनाए जाएंगे। ये कॉरिडोर जमीन के ऊपर और जमीन के नीचे तैयार किया जाएगा।

जोर बाग-मीठापुर कॉरिडोर

जोर बाग-मीठापुर कॉरिडोर 16.99 किमी लंबा होगा और इस पर 12 स्टेशन बनाने की योजना है। ये एक एलिवेटेड और अंडरग्राउंड कॉरिडोर होगा।

शास्त्री पार्क-मयूर विहार फेज 2 कॉरिडोर

शास्त्री पार्क-मयूर विहार फेज 2 कॉरिडोर की लंबाई 13.2 किमी होगी और इस पर कुल 8 स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। ये एक एलिवेटेड और अंडरग्राउंड कॉरिडोर होगा।

केशवपुरम-रोहिणी सेक्टर 34 कॉरिडोर

केशवपुरम-रोहिणी सेक्टर 34 कॉरिडोर की लंबाई 16.29 किमी होगी। इस कॉरिडोर पर 12 स्टेशन बनाने का प्लान है। ये कॉरिडोर पूरी तरह से एक एलिवेटेड कॉरिडोर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा