1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 11 कस्टमर्स के लिए शुरू की यह खास सुविधा, इन्हें मिलेगा फायदा

माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 11 कस्टमर्स के लिए शुरू की यह खास सुविधा, इन्हें मिलेगा फायदा

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 16, 2023 02:59 pm IST,  Updated : May 16, 2023 02:59 pm IST

विंडोज 11 पर आईओएस के लिए फोन लिंक पिछले महीने 39 भाषाओं और वैश्विक स्तर पर 85 बाजारों में जारी किया गया था, कंपनी ने कहा कि सभी कस्टमर तक पहुंचने में कुछ सप्ताह लगेंगे।

माइक्रोसॉफ्ट - India TV Hindi
माइक्रोसॉफ्ट Image Source : AP

माइक्रोसॉफ्ट ने घोषणा की है कि आईओएस के लिए फोन लिंक अब सभी विंडोज 11 कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है, जिससे आईफोन यूजर्स को फोन कॉल करने और रिसीव करने, आईमैसेज के माध्यम से मैसेज भेजने और रिसीव करने, अपने कॉन्टेक्ट्स तक पहुंचने और सीधे अपने विंडोज पीसी से फोन नोटिफिकेशन देखने की सुविधा देता है। माइक्रोसॉफ्ट ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आईओएस के लिए फोन लिंक अब सभी विंडोज 11 कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है।

सभी कस्टमर तक पहुंचने में कुछ सप्ताह लगेंगे

विंडोज 11 पर आईओएस के लिए फोन लिंक पिछले महीने 39 भाषाओं और वैश्विक स्तर पर 85 बाजारों में जारी किया गया था, कंपनी ने  कहा कि सभी कस्टमर तक पहुंचने में कुछ सप्ताह लगेंगे। इससे पहले, फोन लिंक फीचर केवल एंड्रॉइड फोन के साथ काम करता था।

मैसेजिंग फीचर लिमिट और सेंशन आधारित होगी

हालांकि, फोन लिंक की कुछ सीमाएं हैं क्योंकि टेक दिग्गज ने कहा कि मैसेजिंग फीचर लिमिट और सेंशन आधारित होगी और केवल तभी आएगी जब फोन पीसी से जुड़ा होगा। नई फीचर का उपयोग शुरू करने के लिए, फोन लिंक देखने के लिए बस अपने विंडोज टास्कबार पर सर्च बॉक्स से शुरूआत करें। कंपनी ने कहा कि आईओएस के लिए फोन लिंक के लिए आईओएस 14 या उससे ऊपर के आईफोन, विंडोज 11 डिवाइस, ब्लूटूथ कनेक्शन और फोन लिंक ऐप के लेटेस्ट वर्जन की जरूरत होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा