Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जल्द, सामने आई तारीख, चेक करें डिटेल्स

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जल्द, सामने आई तारीख, चेक करें डिटेल्स

Written By: Sunil Chaurasia Published : Sep 20, 2025 12:55 pm IST, Updated : Sep 20, 2025 12:55 pm IST

मुंबई और इसके आसपास रहने वाले लोग काफी लंबे समय से नवी मुंबई एयरपोर्ट शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

Navi Mumbai International Airport, Navi Mumbai Airport, NMIA, Navi Mumbai International Airport open- India TV Paisa
Photo:INDIA TV इंडिगो और अकासा एयर करेंगी सेवाओं की शुरुआत

मुंबई और इसके आसपास की जगहों पर रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद अच्छी खबर आ रही है। जी हां, नवी मुंबई में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) का काम पूरा हो चुका है और इसी 30 सितंबर को इसका उद्घाटन भी होने वाला है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोड कम हो जाएगा और लोगों को ट्रैवल करने के लिए एक नया ऑप्शन भी मिल जाएगा। नवी मुंबई का ये इंटरनेशनल एयरपोर्ट, शहर के पनवेल के पास स्थित उल्वे में है, जो मुंबई का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा।

किन लोगों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

बताते चलें कि मुंबई और इसके आसपास रहने वाले लोग काफी लंबे समय से नवी मुंबई एयरपोर्ट शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। दरअसल, जिन लोगों को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने में समय लगता है, उनके लिए ये एयरपोर्ट काफी सुविधाजनक होगा। एयर इंडिया के मुताबिक, छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट सालाना 4.5 करोड़ यात्रियों को मैनेज करता है। लेकिन, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने से मुंबई के मौजूदा एयरपोर्ट का बोझ निश्चित रूप से कम हो जाएगा।

इंडिगो और अकासा एयर करेंगी सेवाओं की शुरुआत

 फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो और अकासा एयर, कमर्शियल ऑपरेशन्स शुरू करने वाली पहली दो एयरलाइन कंपनियां होंगी। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो शुरुआत में, नवी मुंबई एयरपोर्ट से रोजाना 15 से ज्यादा शहरों के लिए 18 डेली फ्लाइट (डोमेस्टिक) ऑपरेट करेगी। कंपनी की प्लानिंग है कि वो तेजी के साथ इस एयरपोर्ट से फ्लाइट ऑपरेशन्स का विस्तार करे। मार्च 2026 तक, इंडिगो को 14 इंटरनेशनल रूट समेत कुल 79 डेली फ्लाइट ऑपरेट करने की उम्मीद है। नवंबर 2026 तक ये संख्या 100 डेली फ्लाइट्स को पार करने का अनुमान है।

100 से ज्यादा साप्ताहिक घरेलू उड़ानें संचालित करेगा अकासा एयर

अकासा एयर भी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एक प्रमुख पार्टनर है, जो शुरुआत में 100 से ज्यादा साप्ताहिक घरेलू उड़ानें संचालित करेगी और नवंबर 2026 तक इसे बढ़ाकर 300 से ज्यादा घरेलू और 50 अंतरराष्ट्रीय साप्ताहिक उड़ान तक विस्तारित करने की योजना है।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement