1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. OYO के विज्ञापन पर हुआ बवाल तो कंपनी ने मांगी माफी, धार्मिक संगठनों ने दे दी थी चेतावनी

OYO के विज्ञापन पर हुआ बवाल तो कंपनी ने मांगी माफी, धार्मिक संगठनों ने दे दी थी चेतावनी

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 21, 2025 10:45 pm IST,  Updated : Feb 21, 2025 10:45 pm IST

OYO Cotroversial AD : सोशल मीडिया पर #BycottOYO ट्रेंड करने लगा था। बहुत से लोगों ने इस विज्ञापन पर अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद ओयो को पूरे विवाद पर अपना पक्ष रखना पड़ा और मांफी मांगनी पड़ी।

ओयो- India TV Hindi
ओयो Image Source : FILE

ऑनलाइन होटल बुकिंग की सुविधा देने वाली कंपनी ओयो ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि इसके विज्ञापन का मकसद भारत में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना था, न कि किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना। बता दें है कि अखबारों में छपे ओयो के विज्ञापन पर लोगों ने काफी नाराजगी जतायी थी। कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 'ईश्वर हर जगह है.. और ओयो भी' वाक्यांश पर आपत्ति जताई। विज्ञापन में बताया गया है कि अजमेर, वाराणसी, प्रयागराज, अमृतसर, हरिद्वार, मथुरा, नासिक, पुरी, शिरडी, तिरुपति, उज्जैन और भारत के कई धार्मिक स्थलों पर ओयो की मौजूदगी है।

कंपनी ने क्या कहा?

ओयो ने कहा, ''हालिया विज्ञापन के पीछे हमारा उद्देश्य भारत में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना था, न कि किसी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना।'' कंपनी ने कहा, ''हम अपने देश की विविध आस्थाओं और मान्यताओं का बहुत सम्मान करते हैं और भारत की समृद्ध आध्यात्मिक परंपराओं पर खुशी जाहिर करते हैं।'' ओयो ने इस साल के अंत तक 12 प्रमुख तीर्थ स्थलों पर 500 होटल जोड़ने की योजना बनाई है।

ओयो का विज्ञापन
Image Source : FILEओयो का विज्ञापन

ट्रेंड करने लगा #BycottOYO

अखबारों में विज्ञापन पब्लिश होने के बाद सोशल मीडिया पर #BycottOYO ट्रेंड करने लगा। बहुत से लोगों ने इस विज्ञापन पर अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद ओयो को पूरे विवाद पर अपना पक्ष रखना पड़ा और मांफी मांगनी पड़ी। ओयो के इस ऐड के खिलाफ कई धार्मिक संगठनों ने आपत्ति जताई थी। इन संगठनों ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

(पीटीआई/भाषा से इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

OYO