1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. OYO ने निवेशकों से जुटाए 1457 करोड़ रुपये, ताजा फंडिंग के बाद 2.4 अरब डॉलर हुई कंपनी की वैल्यूएशन

OYO ने निवेशकों से जुटाए 1457 करोड़ रुपये, ताजा फंडिंग के बाद 2.4 अरब डॉलर हुई कंपनी की वैल्यूएशन

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 11, 2024 02:46 pm IST,  Updated : Aug 11, 2024 02:46 pm IST

एडिशनल फंड इकट्ठा करने से कंपनी की वैल्यूएशन 2.4 अरब डॉलर के बराबर हो गई है। बताते चलें कि जब किसी स्टार्टअप कंपनी की वैल्यू एक अरब डॉलर को पार कर जाती है तो उसे यूनिकॉर्न कहा जाता है।

OYO ने निवेशकों से जुटाए 1457 करोड़ रुपये- India TV Hindi
OYO ने निवेशकों से जुटाए 1457 करोड़ रुपये Image Source : REUTERS

OYO Raised 1457 crore rupees: ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म ओयो की पैरेंट कंपनी ओरेवल स्टेज लिमिटेड ने फंडिंग के फ्रेश स्टेज में निवेशकों से 1,457 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। यूनिकॉर्न कंपनी ओयो अपना आईपीओ लाने की तैयारी में है। कंपनी ने फंड्स जुटाने के फ्रेश 'सीरीज जी' स्टेड में निवेशकों से करीब 1,040 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इससे पहले, इसी सीरीज में कंपनी ने 416.85 करोड़ रुपये जुटाए गए थे, जिसके बाद ये स्टेज पूरा हो गया है। 

99.99 प्रतिशत शेयरहोल्डरों ने दी एडिशनल इक्विटी जारी करने की मंजूरी 

अलग-अलग डॉक्यूमेंट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, 8 अगस्त 2024 को आयोजित कंपनी की असाधारण आम बैठक (EGM) में 99.99 प्रतिशत शेयरहोल्डरों ने एडिशनल इक्विटी जारी करने की मंजूरी दे दी थी। सूत्रों ने कहा कि कंपनी इन पैसों का इस्तेमाल ओयो की ग्रोथ और इसकी ग्लोबल एक्सपेंशन योजनाओं में किया जाएगा।

एडिशनल फंड के बाद 2.4 अरब डॉलर हुई कंपनी की वैल्यूएशन

एक सूत्र ने कहा कि एडिशनल फंड इकट्ठा करने से कंपनी की वैल्यूएशन 2.4 अरब डॉलर के बराबर हो गई है। बताते चलें कि जब किसी स्टार्टअप कंपनी की वैल्यू एक अरब डॉलर को पार कर जाती है तो उसे यूनिकॉर्न कहा जाता है। लिहाजा, ओयो को भी इसकी जबरदस्त वैल्यूएशन के आधार पर ही यूनिकॉर्न कंपनी कहा जाता है।

35 से ज्यादा देशों में 1,74,000 से भी ज्यादा होटल और होम

ओयो की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी के पास भारत, इंडोनेशिया, मलेशिया, डेनमार्क, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड्स, जापान, मेक्सिको, ब्राजील समेत दुनिया भर के 35 से भी ज्यादा देशों में 1,74,000 से भी ज्यादा होटल और होम उपलब्ध हैं। इसी के साथ ओयो, दुनिया का लीडिंग होटल और होम चेन बना हुआ है। कंपनी में दुनिया की कई बड़ी कंपनियों ने काफी पैसा निवेश कर रखा है। ओयो के फाउंडर और सीईओ रितेश अग्रवाल की नेट वर्थ करीब 16,000 करोड़ रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा