1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol-Diesel Price: इंडियन ऑयल ने घोषित कीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानिए दिल्ली यूपी बिहार में कितने हैं दाम

Petrol-Diesel Price: इंडियन ऑयल ने घोषित कीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानिए दिल्ली यूपी बिहार में कितने हैं दाम

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 14, 2022 09:25 am IST,  Updated : Jun 14, 2022 09:27 am IST

सरकार ने 21 मई को तेल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये की कटौती की थी। जिसके बाद पेट्रोल करीब 9.30 रुपये सस्ता हुआ था।

Petrol Diesel Price - India TV Hindi
Petrol Diesel Price 

Highlights

  • IOCL 14 जून के लिए ने पेट्रोल-डीजल के आज के रेट जारी कर दिए हैं
  • दिल्ली पेट्रोल के दाम 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
  • तेल कंपन‍ियां SMS के माध्‍यम से रेट चेक करने की सुविधा देती हैं

Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें उफान भर रही हैं। ब्रेंट क्रूड 122 डॉलर प्रति बैरल के स्तर ​पर है। लेकिन भारत में अभी भी पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol-Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारत की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) ने पेट्रोल-डीजल के आज के रेट जारी कर दिए हैं। 

इंडियन ऑयल ने ने लगातार 24वें द‍िन क‍िसी तरह का बदलाव नहीं क‍िया गया। बता दें कि सरकार ने 21 मई को तेल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये की कटौती की थी। जिसके बाद पेट्रोल करीब 9.30 रुपये सस्ता हुआ था। 

विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल का आज का भाव

महानगर पेट्रोल का रेट (रुपए प्रति लीटर) डीजल का रेट (रुपए प्रति लीटर)
दिल्ली    96.72  89.62 
मुंबई 111.35 97.28
चेन्नई 102.63 94.24
कोलकाता 106.03 92.76
लखनऊ 96.57 89.76
पटना 107.24 94.04
जयपुर 108.48  93.72
नोएडा 96.57 89.96
पोर्टब्‍लेयर  84.10 79.74
गुरुग्राम  97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26

भारी उतार चढ़ाव के बाद कीमतें स्थिर

बीते साल नवंबर से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था। इसके बाद यूपी सहित 5 राज्यों में चुनाव खत्म होते ही कई बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव देखने को मिला। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगे। 6 अप्रैल तक पेट्रोल-डीजल में करीब 10 रुपये का इजाफा हुआ। देश की राजधानी दिल्ली में 12 अप्रैल 2022 को पेट्रोल की कीमत (Delhi Petrol Price Today) 105.41 रुपए और डीजल (Delhi Diesel Price Today) 96.67 रुपए प्रति लीटर है। लेकिन 21 मई को केंद्र सरकार की पहल के बाद लोगों को एक बार फिर से राहत मिली।

यहां चेक करें अपने शहर का रेट

अगर आप पेट्रोल-डीजल के लेटेस्‍ट रेट चेक करना चाहते हैं तो इसके ल‍िए तेल कंपन‍ियां SMS के माध्‍यम से रेट चेक करने की सुविधा देती हैं। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा