1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम आज फिर बढ़े, चेक करें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम आज फिर बढ़े, चेक करें अपने शहर का रेट

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 31, 2022 06:55 am IST,  Updated : Mar 31, 2022 07:04 am IST

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमश: 101.81 रुपए प्रति लीटर और 93.07 रुपए प्रति लीटर (80 पैसे की वृद्धि) है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 116.72 रुपए और 100.94 रुपए (84 पैसे की वृद्धि) है।

Petrol Diesel Today Price- India TV Hindi
Petrol Diesel Today Price Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • तेल विपणन कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल में 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है
  • पिछले 10 दिनों में नौवीं बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए
  • पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही है बढ़ोतरी

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Prices Hike) में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बीते 10 दिनों में 9वीं बार बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज (31 मार्च, 2022) 80 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। आंकड़ों की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बीते 10 दिनों के अंदर कुल 6.40 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। तेल कंपनियों ने 22 मार्च (24 मार्च को छोड़कर) से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रखी है। 

मुंबई में पेट्रोल की कीमत 116.72 रुपए प्रति लीटर पहुंची

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज क्रमश: 101.81 रुपए प्रति लीटर और 93.07 रुपए प्रति लीटर (80 पैसे की वृद्धि) है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 116.72 रुपए और 100.94 रुपए (84 पैसे की वृद्धि) है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 107.45 रुपए (76 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 97.52 रुपए (76 पैसे की वृद्धि) और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपए (83 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 96.22 रुपए (80 पैसे की वृद्धि) है।

ऐसे तरह चेक करें अपने शहर का रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। इसके अलावा आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट और ऐप पर भी पेट्रोल डीजल के दाम चेक कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा