1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पीएम मोदी ने किया जोधपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन, 'उड़ान' योजना के अगले चरण की भी शुरुआत

पीएम मोदी ने किया जोधपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन, 'उड़ान' योजना के अगले चरण की भी शुरुआत

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 04, 2026 12:48 pm IST,  Updated : Jul 04, 2026 12:48 pm IST

जोधपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित है ताकि यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके।

jodhpur airport, udan scheme, rajasthan- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की संशोधित 'उड़ान' योजना की शुरुआत Image Source : HTTPS://X.COM/NARENDRAMODI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के जोधपुर एयरपोर्ट पर बनाए गए नए टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 'उड़ान' योजना के अगले चरण की शुरुआत भी कर दी। राजस्थान के दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जोधपुर एयरपोर्ट पर रिमोट का बटन दबाकर नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को कुल 480 करोड़ रुपये की लागत से डेवलप किया गया है। 23,000 वर्ग मीटर से भी ज्यादा एरिया में फैली ये नई टर्मिनल बिल्डिंग हर साल 20 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है। 

आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित है जोधपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग

जोधपुर एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग आधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित है ताकि यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिल सके। राजस्थान की शाही विरासत से प्रेरित वास्तुकला के आधार पर बना ये टर्मिनल मेहराब और झरोखों जैसे पारंपरिक तत्वों को समकालीन डिजाइन के साथ खूबसूरती से समाहित करता है। 

नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन से पर्यटन, व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

ऊर्जा-कुशल प्रणालियों, जल संरक्षण उपायों और हरित भवन निर्माण पद्धतियों जैसी विशेषताओं के साथ, सतत विकास टर्मिनल के डिजाइन का अभिन्न अंग रहा है, जिसका उद्देश्य 'फाइव-स्टार जीआरआईएचए' रेटिंग प्राप्त करना है। जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन से क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की संशोधित 'उड़ान' योजना की शुरुआत

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संशोधित 'उड़ान' योजना की शुरुआत की, जिसमें क्षेत्रीय संपर्क पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार इससे भारतीय विमानन क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा और नागरिक विमानन के परिदृश्य में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। साथ ही "उड़े देश का आम नागरिक" की विजन को भी बढ़ावा देगा। इस योजना के तहत 28,840 करोड़ का आवंटन किया गया है, जिसका उद्देश्य अगले 10 सालों में विमानन-आधारित विकास को गति देना है। ये रणनीतिक पहल सुनिश्चित करेगी कि देश भर में व्यापक और स्थायी 'संपर्क' कायम रहे। इस मौके पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत भी मौजूद थे। 

ये भी पढ़ें-

इंडिगो ने यात्रियों के लिए शुरू किया "इंडिगो लाइट" किराया विकल्प, एक टिकट पर 400 रुपये तक की होगी बचत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा