1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Reliance Jio 5G : मुकेश अंबानी ने घोषित की Jio 5G के लॉन्च की तारीख, जानिए सबसे पहले कहां मिलेंगी सेवाएं

Reliance Jio 5G : मुकेश अंबानी ने घोषित की Jio 5G के लॉन्च की तारीख, जानिए सबसे पहले कहां मिलेंगी सेवाएं

 Published : Aug 29, 2022 02:34 pm IST,  Updated : Aug 29, 2022 06:03 pm IST

Mukesh Ambani ने कहा कि 2023 तक देश के हर गांव में सर्विसेस मिलनी शुरू हो जाएंगी।

Reliance Jio 5G- India TV Hindi
Reliance Jio 5G

5G नेटवर्क को लेकर आम लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने आज घोषणा करते हुए कहा कि दिवाली से देश में रिलायंस जियो की 5G  सर्विसेस की शुरुआत कर दी जाएगी। बता दें कि इस साल 24 अक्टूबर को दिवाली मनाई जाएगी। इस प्रकार जियो 5G  की शुरुआत भी 24 अक्टूबर से होगी। 

मुकेश अंबानी ने घोषणा करते हुए कहा कि देश में सबसे पहले चार महानगरों दिल्ली ,मुंबई चेन्नई और कोलकाता में 5G  सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद हर महीने देश के अन्य शहरों में भी 5G  सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि 2023 तक देश के हर गांव में सर्विसेस मिलनी शुरू हो जाएंगी। 

Reliance Jio 5G
Image Source : RELIANCE JIO 5GReliance Jio 5G

जियो True 5जी से बदल जाएगी लोगों को जिंदगी

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो 5जी True 5G होगा। यह 4जी पर बिल्कुल भी डिपेंड नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जियो True 5जी से हम Agriculture, Healthcare और Education क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने काम करेंगे। इससे लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा। मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो 5जी के जरिये हम देश के सभी लोगों को जोड़ेंगे। जियो 5जी के जरिये हम अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ेंगे। जियो 5जी दुनिया में सबसे बेहतर होगा। 

JIO Airfiber लाॅन्च करने की घोषणा

आकाश अंबानी ने जियो Airfiber की खासियत बताते हुए कहा कि इसमें लोगों को घर में हाई स्पीड ब्राॅडबैंड बिना किसी वायर के मिलेगा। मुकेश अंबानी ने कहा कि ब्रॉडबैंड के इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं में रिलायंस जियो ने भारत को दुनिया के टाॅप 10 देशों के बीच शामिल किया। मुकेश अंबानी ने कहा कि आज के समय में तीन में दो कस्टमर जियो फाइबर को अपने इंटरनेट की जरूरत के लिए चुनते हैं। 

Reliance Jio 5G
Image Source : RELIANCE JIO 5GReliance Jio 5G

Qualcomm के साथ रिलायंस ने साझेदारी की घोषणा की

मुकेश अंबानी ने फेसबुक, माइक्रोसाॅफ्ट और गूगल के बाद आज Qualcomm के साथ साझेदारी की घोषणा की। मुकेश अंबानी के साथ मंच साझा करते हुए Qualcomm के CEO Cristiano Amon ने कहा कि वे रिलायंस के साथ मिलकर टेक्नोलाॅजी की दुनिया में बड़ा बदलाव लाने का काम करेंगे।

Reliance Jio 5G
Image Source : RELIANCE JIO 5GReliance Jio 5G

अनंत को नवीन ऊर्जा कारोबार की कमान

रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अंबानी ने सोमवार को अपनी पुत्री ईशा को खुदरा कारोबार और छोटे बेटे अनंत को ऊर्जा कारोबार की कमान सौंपने की घोषणा कर देश की सबसे मूल्यवान कंपनी की उत्तराधिकार योजना स्पष्ट कर दी। अंबानी अपने बड़े पुत्र आकाश को समूह की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो का प्रमुख पहले ही नामित कर चुके हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की 45वीं सालाना आमसभा (एजीएम) में अंबानी ने ईशा और अनंत को नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने की घोषणा की।

रिटेल स्टोर्स की संख्या 15,000 के पार पहुंची

रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि डिजिटल कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर हर दिन लगभग 6 लाख ऑर्डर मिले, जो पिछले साल की तुलना में 2.5 गुना ज्यादा है। पिछले साल कंपनी ने करीब 2500नए स्टोर भी खोले। इसके साथ ही स्टोर्स की संख्या 15,000 से ज्यादा हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा