1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ब्याज दरें हो गई 20 प्रतिशत, यूक्रेन से युद्ध पड़ रहा बहुत भारी

ब्याज दरें हो गई 20 प्रतिशत, यूक्रेन से युद्ध पड़ रहा बहुत भारी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 28, 2022 01:58 pm IST,  Updated : Feb 28, 2022 01:58 pm IST

स्विफ्ट वैश्विक भुगतान प्रणाली से रूसी बैंकों को बाहर करने के बाद सोमवार तड़के अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूबल लगभग 26 प्रतिशत टूट गया था।

Russia Ukraine War- India TV Hindi
Russia Ukraine War Image Source : AP

Highlights

  • रूस के सेंट्रल बैंक ने प्रमुख दर को 9.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत की
  • सेंट्रल बैंक की गिरते रूबल को संभालने के लिए एक हताशा भरी कोशिश
  • सोमवार तड़के अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूबल लगभग 26 प्रतिशत टूटा

मास्को। रूस के सेंट्रल बैंक ने गिरते रूबल को संभालने के लिए एक हताशा भरी कोशिश के तहत अपनी प्रमुख दर को 9.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया है। पश्चिमी देशों द्वारा स्विफ्ट वैश्विक भुगतान प्रणाली से रूसी बैंकों को बाहर करने के बाद सोमवार तड़के अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूबल लगभग 26 प्रतिशत टूट गया था। 

पश्चिमी देशों द्वारा रूस के विनिमय योग्य मुद्रा भंडार पर रोक लगाने के बाद मुद्रा की गिरावट थामने के लिए सेंट्रल बैंक ने यह कदम उठाया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस रोक से रूस का विनियम योग्य मुद्रा भंडार कितना प्रभावित होगा, लेकिन यूरोपीय अधिकारियों का कहना है कि इससे रूस के 640 अरब अमेरिकी डॉलर के भंडार का आधा हिस्सा प्रभावित होगा।

रूबल 26% टूटा

पश्चिमी देशों द्वारा स्विफ्ट वैश्विक भुगतान प्रणाली से रूसी बैंकों को बाहर करने के बाद सोमवार तड़के अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रूबल लगभग 26 प्रतिशत टूट गया। रूस की मुद्रा 105.27 रूबल प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर कारोबार कर रही थी। इससे पहले शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रूबल 84 के स्तर पर था। बीते सप्ताहांत अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के साथ ही जापान ने भी रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों में बढ़ोतरी की। इससे पहले घोषित प्रतिबंधों ने रूसी मुद्रा को डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर ला दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा