1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Stock Market : रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे Sensex और Nifty, Reliance का शेयर उछला, जानिए बाजार का हाल

Stock Market : रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे Sensex और Nifty, Reliance का शेयर उछला, जानिए बाजार का हाल

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Aug 29, 2024 03:59 pm IST,  Updated : Aug 29, 2024 03:59 pm IST

निफ्टी-50 में आज सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स में 3.57 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 2.61 फीसदी, ब्रिटानिया में 2.45 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 2.42 फीसदी और बीपीसीएल में 2.40 फीसदी दर्ज हुई है।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.43 फीसदी या 349 अंक की बढ़त लेकर 82,134.61 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.40 फीसदी या 99 अंक की बढ़त लेकर 25,151 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर थे। एजीएम के दिन रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर आज 1.51 फीसदी या 45.10 रुपये की बढ़त के साथ 3040.85 रुपये पर बंद हुआ।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी टाटा मोटर्स में 3.57 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 2.61 फीसदी, ब्रिटानिया में 2.45 फीसदी, बजाज फाइनेंस में 2.42 फीसदी और बीपीसीएल में 2.40 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, सबसे अधिक गिरावट ग्रेसिम में 1.50 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.25 फीसदी, जेएसडबल्यू स्टील में 1.16 फीसदी, आयशर मोटर्स में 0.89 फीसदी और कोटक बैंक में 0.75 फीसदी दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करे, तो आज किसी सेक्टर में कोई विशेष तेजी या गिरावट नहीं देखी गई। तेजी की बात करें, तो निफ्टी बैंक में 0.02 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 0.54 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.26 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.72 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.47 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.16 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.26 फीसदी और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.94 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, गिरावट की बात करें, तो निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.32 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.27 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.16 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.15 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.48 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.48 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.31 फीसदी दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा