1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 75,000 के पार बंद हुआ सेंसेक्स, मेटल और FMCG शेयरों में उछाल, यहां रही गिरावट

75,000 के पार बंद हुआ सेंसेक्स, मेटल और FMCG शेयरों में उछाल, यहां रही गिरावट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 10, 2024 03:57 pm IST,  Updated : Apr 10, 2024 03:58 pm IST

Share Market news : सेक्टोरल सूचकांकों में सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में 1.80 फीसदी दर्ज हुई। वहीं, निफ्टी मेटल में 1.18 फीसदी का उछाल दर्ज हुआ।

शेयर मार्केट न्यूज- India TV Hindi
शेयर मार्केट न्यूज Image Source : FILE

भारतीय शेयर बाजार (Share Market) बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) आज 0.47 फीसदी या 354.45 अंक की बढ़त के साथ 75,038.15 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 शेयर हरे निशान पर और 9 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (Nifty) आज 0.46 फीसदी या 103.55 अंक की बढ़त लेकर 22,746.30 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 शेयर हरे निशान पर और 18 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में आया सबसे अधिक उछाल

निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से आज सबसे अधिक तेजी कोल इंडिया में 3.76 फीसदी, बीपीसीएल में 3.54 फीसदी, हिंडाल्को में 2.45 फीसदी, आईटीसी में 2.31 फीसदी और कोटक बैंक में 2.29 फीसदी दर्ज हुई। इससे इतर एचडीएफसी लाइफ में 2.03 फीसदी, डिविस लैब में 1.81 फीसदी, सिप्ला में 1.70 फीसदी, मारुति में 1.64 फीसदी और श्रीराम फिनसर्व में 1.06 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में 1.80 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी मेटल में 1.18 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.23 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.50 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.63 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.68 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.07 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.59 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.16 फीसदी, निफ्टी बैंक में 0.53 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.48 फीसदी और निफ्टी आईटी में 0.61 फीसदी की तेजी दर्ज हुई। वहीं, निफ्टी ऑटो में 0.06 फीसदी और निफ्टी फार्मा में 0.34 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा