1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget 2022 : वरिष्ठ नागरिकों को बजट में मिले विशेष ब्याज दर का तोहफा, शिवेसना सांसद ने सीतारमण से की मांग

Budget 2022 : वरिष्ठ नागरिकों को बजट में मिले विशेष ब्याज दर का तोहफा, शिवेसना सांसद ने सीतारमण से की मांग

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 24, 2022 12:09 pm IST,  Updated : Jan 24, 2022 12:09 pm IST

चतुर्वेदी ने सीतारमण को लिखे पत्र में कहा है कि बचत योजनाओं पर निचली ब्याज दरों की वजह से आज वरिष्ठ नागरिकों के पास सेवानिवृत्ति कोष काफी कम रहता है।

वरिष्ठ नागरिकों को...- India TV Hindi
वरिष्ठ नागरिकों को बजट में मिले विशेष ब्याज दर का तोहफा, शिवेसना सांसद ने सीतारमण से की मांग Image Source : PTI

Highlights

  • प्रियंका चतुर्वेदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से वरिष्ठ नागरिकों के लिए FD विशेष ब्याज दर तय करने का अनुरो
  • उन्होंने डाक बचत योजनाओं और भविष्य निधि कोष (पीपीएफ) में निवेश की सीमा हटाने की अपील भी की
  • बचत योजनाओं पर निचली ब्याज दरों की वजह से आज वरिष्ठ नागरिकों के पास सेवानिवृत्ति कोष काफी कम रहता है

नयी दिल्ली। शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से वरिष्ठ नागरिकों के लिए सावधि जमा (एफडी) विशेष ब्याज दर तय करने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने डाक बचत योजनाओं और भविष्य निधि कोष (पीपीएफ) में निवेश की सीमा हटाने की अपील भी की है। 

चतुर्वेदी ने सीतारमण को लिखे पत्र में कहा है कि बचत योजनाओं पर निचली ब्याज दरों की वजह से आज वरिष्ठ नागरिकों के पास सेवानिवृत्ति कोष काफी कम रहता है। इससे उनकी जेब पर भारी बोझ पड़ा है, विशेषरूप से कोविड-19 महामारी के दौरान वे काफी परेशान हुए हैं। 

महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘आम बजट एक अवसर है जबकि सरकार ऐसे लोगों की समस्याओं को दूर कर उन्हें राहत दे सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऊंची मुद्रास्फीति को देखते हुए अभी ब्याज दर काफी कम है। हाल के बरसों में एफडी पर ब्याज दर 12 प्रतिशत से घटकर पांच प्रतिशत रह गई है। डाक बचत पर ब्याज दर घटकर सात प्रतिशत रह गई और इसमें निवेश की सीमा 15 लाख रुपये है।’’ 

उन्होंने कहा कि पीपीएफ के मामले में निवेश की वार्षिक सीमा सिर्फ डेढ़ लाख रुपये है। यही नहीं पीपीएफ को छोड़कर अन्य पर कर भी लगता है। पत्र में कहा गया है कि ब्याज दरें कम होने की वजह से आज वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पास इतनी आमदनी नहीं है कि वे अपना घर ठीक से चला पाएं। उन्होंने वित्त मंत्री से आग्रह किया है कि वरिष्ठ नागरिकों और सेवानिवृत्त लोगों की चिंताओं को दूर करने के लिए बैंक एफडी पर विशेष ब्याज दर तय की जानी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा