1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. शेयर बाजार की एक और कमजोर शुरुआत, बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

शेयर बाजार की एक और कमजोर शुरुआत, बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

 Published : Dec 29, 2022 09:17 am IST,  Updated : Dec 29, 2022 09:17 am IST

भारतीय बाजार में गिरावट के पीछे विदेशी बाजारों की कमजोरी को माना जा रहा है। बुधवार को अधिकांश अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं आज सुबह एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिखाई दी है।

Stock Market Live Updates  - India TV Hindi
Stock Market Live Updates Image Source : FILE

शेयर बाजार में एक बार फिर कमजोरी के साथ खुला। गुरुवार को शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक खुलते ही लाल निशान पर आ गए। सुबह 9.15 मिनट पर मार्केट ओपनिंग के वक्त बीएसई सेंसेक्स 280 अंक लुढ़क गया और 60660 पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 63 की गिरावट के साथ 18044 अंकों पर खुला। भारतीय बाजार में गिरावट के पीछे विदेशी बाजारों की कमजोरी को माना जा रहा है। बुधवार को अधिकांश अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं आज सुबह एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिखाई दी है।

कल गिरावट के साथ बंद हुए थे बाजार 

बुधवार को सेंसेक्स मामूली 17.15 अंक गिरकर 60,910.28 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी पर भी दबाव देखने को मिला। निफ्टी 9.80 अंक टूटकर 18,122.50 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल सिर्फ 12 शेयरों में तेजी जबकि 18 में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स में टाइटन, महिंद्रा, मारुति, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा और विप्रो में तेजी दर्ज की गई। वहीं, निफ्टी में शामिल 50 में से 19 शेयरों में तेजी और 31 में गिरावट दर्ज की गई।

विदेशी बाजार भी दबाव में

अमेरिकी बाजारों की बात करें तो नैस्डैक कंपोजिट 10,213.288 पर बंद हुआ। जो कि नवंबर 2021 में सूचकांक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद से सबसे निचला स्तर है। पिछली बार नैस्डैक जुलाई 2020 में निचले स्तर पर बंद हुआ था। 2022 के लिए इसका पिछला निचला स्तर 14 अक्टूबर को 10,321.388 था। इसके अलावा डॉओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 365.85 अंक या 1.1 प्रतिशत गिरकर 32,875.71 पर आ गया; एसएंडपी 500 46.03 अंक या 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,783.22 पर बंद हुआ; और नैस्डैक कंपोजिट 139.94 अंक या 1.35 प्रतिशत गिरकर 10,213.29 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में भी मंदी 

एशियाई बाजार गुरुवार को शुरुआती कारोबार में निक्केई, कोस्पी, ताइवान में 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स 0.5 प्रतिशत नीचे था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा