1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Tata Group की वैल्यूएशन पाकिस्तान की इकोनॉमी से भी ज्यादा, 10 लाख लोगों को रोजगार, 100 से ज्यादा कंपनियां, देखिए ये आंकड़े

Tata Group की वैल्यूएशन पाकिस्तान की इकोनॉमी से भी ज्यादा, 10 लाख लोगों को रोजगार, 100 से ज्यादा कंपनियां, देखिए ये आंकड़े

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Oct 10, 2024 08:28 am IST,  Updated : Oct 10, 2024 11:06 am IST

Tata Group valuation : वित्त वर्ष 2023 के आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में टाटा ग्रुप की कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 10,28,000 थी। टाटा ग्रुप की टीसीएस में ही करीब 6,15,000 लोग काम करते हैं।

रतन टाटा- India TV Hindi
रतन टाटा Image Source : REUTERS

Tata Group valuation : नमक से लेकर एयरलाइन तक... सैकड़ों ऐसे बिजनेस है, जो टाटा ग्रुप करता है। टाटा ग्रुप के मार्केट कैप की ही बात करें, तो यह पाकिस्तान की जीडीपी से भी ज्यादा है। पाकिस्तान की जीडीपी के इस साल के आखिर तक 347 अरब डॉलर हो जाने का अनुमान है। जबकि टाटा ग्रुप का मार्केट कैप जुलाई 2024 में ही 400 अरब डॉलर को पार कर गया था। टाटा ग्रुप देश का पहला ऐसा कारोबारी ग्रुप है, जिसकी कंबाइंड वैल्यूएशन 400 अरब डॉलर को पार कर गई है। टाटा ग्रुप के साम्राज्य में 100 से अधिक कंपनियां हैं। ग्रुप की 26 कंपनियां स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट है। बता दें कि दिग्गज कारोबारी रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया है।

साल 1868 से शुरू हुआ है यह सफर

टाटा ग्रुप काफी पुराना कारोबारी घराना है। इसकी शुरुआत साल 1868 में एक ट्रेडिंग कंपनी के तौर पर हुई थी। टाटा ग्रुप में करीब 100 कंपनियां शामिल हैं। टाटा ग्रुप इतना बड़ा है कि इसका कारोबार 6 महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में फैला हुआ है। वहीं, दुनिया के 150 देशों में टाटा ग्रुप के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं।

ये हैं टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियां

टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियों में टीसीएस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन कंपनी, टाटा कैमिकल, टाटा पावर, इंडियन होटल्स कंपनी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स,  टाटा कम्युनिकेशन, वोल्टास लिमिटेड, ट्रेंट लिमिटेड, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन, टाटा मेटालिक्स, टाटा एलेक्सी, नेल्को लिमिटेड, टाटा टेक और रैलिस इंडिया शामिल हैं।

10 लाख से ज्यादा लोगों को मिल रहा रोजगार

टाटा ग्रुप बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार दे रहा है। वित्त वर्ष 2023 के आंकड़ों के अनुसार, दुनियाभर में टाटा ग्रुप की कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 10,28,000 थी। टाटा ग्रुप की टीसीएस में ही करीब 6,15,000 लोग काम करते हैं। टीसीएस कर्मचारियों के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा