1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पाकिस्तानी शेयर मार्केट में मची चीख-पुकार, आज फिर 7000 अंक टूटा, लोगों के लाखों करोड़ों रुपये डूबे

पाकिस्तानी शेयर मार्केट में मची चीख-पुकार, आज फिर 7000 अंक टूटा, लोगों के लाखों करोड़ों रुपये डूबे

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : May 08, 2025 01:47 pm IST,  Updated : May 08, 2025 02:10 pm IST

Pakistan stock market : पाकिस्तान के प्रमुख स्टॉक मार्केट एक्सचेंज कराची स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक कराची 100 (KSE) 6.32 फीसदी यानी 6,948 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा।

पाकिस्तान स्टॉक...- India TV Hindi
पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज Image Source : FILE

Pakistan stock market : आतंकवाद पर भारत के तगड़े प्रहार के बाद पाकिस्तानी स्टॉक मार्केट का बुरा हाल है। बुधवार रात भारत ने पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। सरकार ने गुरुवार को कहा है कि यह ऑपरेशन अभी भी जारी है। यही वजह है कि पाकिस्तान शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार दोपहर पाकिस्तान के प्रमुख स्टॉक मार्केट एक्सचेंज कराची स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक कराची 100 (KSE) 6.32 फीसदी यानी 6,948 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। इससे कराची-100 सूचकांक गिरकर 103,060 अंक पर आ गया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बुधवार को भी पाकिस्तान का शेयर बाजार करीब 6000 अंक टूट गया था। इससे पाकिस्तानी निवेशकों के लाखों-करोड़ों रुपये डूब गए हैं।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी

एक तरफ जहां पाकिस्तानी शेयर मार्केट क्रैश हो गया है, तो दूसरी तरफ भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 166 अंक की बढ़त लेकर 80,912 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 0.16 फीसदी या 121 अंक की बढ़त के साथ 80,841 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी शुरुआती कारोबार में 24,407 अंक पर सपाट ट्रेड करता दिखा।

भारत ने नाकाम किया मिसाइल हमला

पंजाब पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि पाकिस्तान द्वारा अमृतसर के पास एक मिसाइल दागी गई थी। इस मिसाइल को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही मार गिराया है। वहीं, गुरुवार को पाकिस्तान के कई शहरों में ड्रोन से हमले हुए हैं। पाकिस्तानी सेना की तरफ से कहा गया है कि कराची समेत अलग-अलग शहरों में ड्रोन से हमले हुए हैं। हालांकि, भारत की तरफ से अभी इन हमलों के बार में कुछ भी नहीं कहा गया है। वहीं, भारत के ऑपरेशन सिंदूर में कंधार प्लेन हाईजैक का मास्टरमाइंड आतंकी रऊफ अजहर मारा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा