1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ₹325 करोड़ की लागत से बनेगा 45 किमी लंबा ये फोरलेन हाईवे, राजस्थान जाना होगा आसान

₹325 करोड़ की लागत से बनेगा 45 किमी लंबा ये फोरलेन हाईवे, राजस्थान जाना होगा आसान

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 26, 2025 11:08 am IST,  Updated : Jul 26, 2025 11:08 am IST

नूंह से फिरोजपुर झिरका राजस्थान बॉर्डर तक 45 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाईवे बनेगा। इस हाईवे को बनाने में 325 करोड़ रुपये खर्च होंगे। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने टेंडर जारी कर दिया है।

National Highway - India TV Hindi
नेशनल हाईवे Image Source : FREEPIK

सरकार लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाकर देश के विकास की रफ्तार को तेज करने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नूंह और राजस्थान सीमा के बीच फिरोजपुर झिरका होते हुए 45 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के निर्माण के लिए 325 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। यह राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग-248A का हिस्सा है। इस नए नेशनल हाईवे में 9 फ्लाईओवर, 6 अंडरपास और नूंह के मालब और भादस में बाईपास होंगे। सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा करने के लिए 2 साल का लक्ष्य रखा है। पूरा होने पर, इस राजमार्ग से राजस्थान तक यात्रा करने का समय कम हो जाएगा।

2 साल में काम पूरा करना होगा 

₹325 करोड़ के इस टेंडर में निर्माण के लिए ₹310.44 करोड़ और टेंडर शुल्क के रूप में ₹40,000 शामिल हैं। मंत्रालय ने परियोजना पूरी करने के लिए 24 महीने और रखरखाव के लिए 60 महीने की समय सीमा तय की है। इस नेशनल हाईवे के बनने से मेवात क्षेत्र का आर्थिक विकास तेज होगा। बेहतर कनेक्टिविटी के चलते एग्रीक्लचर,​ बिजनेस और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इंडस्ट्री  और निवेशकों के लिए भी यह क्षेत्र अधिक आकर्षक बन जाएगा। इससे इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और रियल एस्टेट सेक्टर को भी फायदा मिलेगा। 

करीब 50 गांवों को इससे फायदा मिलेगा 

इस नेशनल हाईवे के बनने से इससे लगने वाले 50 गांवों को सीधे फायदा मिलेगा। चार-लेन राजमार्ग के 45 किलोमीटर लंबे हिस्से और मालब तथा भादस गांवों में 6.84 किलोमीटर मौजूदा सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा