1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. इस बार के बजट में मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदल डाले टैक्स के पुराने स्लैब, ये रही पूरी लिस्ट

इस बार के बजट में मिडिल क्लास की बल्ले-बल्ले, सरकार ने बदल डाले टैक्स के पुराने स्लैब, ये रही पूरी लिस्ट

 Published : Feb 01, 2023 12:49 pm IST,  Updated : Feb 01, 2023 01:01 pm IST

मोदी सरकार का ये बजट मिडिल क्लास वालों के लिए बेहतर माना जा रहा है। सरकार ने कमाई पर पहले से जारी टैक्स स्लैब में बदलाव कर दिया है।

tax slabs here is the complete new list- India TV Hindi
सरकार ने बदल डाले टैक्स के पुराने स्लैब, ये रही पूरी लिस्ट Image Source : FILE

देशभर के टैक्सपेयर्स के लिए मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया गया है। बजट में नई टैक्स योजना के तहत अब 5 लाख रुपये की जगह 7 लाख तक​ की आय को टैक्स फ्री कर दिया गया है। इसके साथ ही पुरानी टैक्स योजना में भी बड़ी राहत दी गई है। इसका असर सेंसेक्स पर देखने को मिल रहा है। उसमें रिकॉर्ड बढ़त दर्ज की जा रही है। बता दें, आज निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे से देश की संसद में आम बजट पेश कर रही हैं। 

New Tax Regime में नई टैक्स की दरें

  1. 3 से 6 लाख पर अब 5 फीसदी की दर से ब्याज देना होगा। 
  2. 6 से 9 लाख रुपये पर 10 फीसदी की  दर से टैक्स देना होगा। 
  3. 12 से 15 लाख रुपये पर अब 20 फीसदी की दर से टैक्स देना होगा। 
  4. 15 लाख से अधिक आय पर 30 फीसदी की दर से टैक्स देना होगा।  

New Tax Regime में ये थी पुरानी टैक्स की दरें

  1. 2.5 तक की आय दोनों व्यवस्थाओं के तहत कराधान से मुक्त है।
  2. 2.5 से 5 लाख रुपये के बीच की आय पर पुरानी और साथ ही नई टैक्स व्यवस्था के तहत 5 प्रतिशत की दर से कर लगाया जाता है।
  3. पुरानी व्‍यवस्‍था के तहत 5 लाख रुपये से 7.5 लाख रुपये तक की व्‍यक्तिगत आय पर 15 प्रतिशत की दर से कर लगाया जाता है।
  4. 7.5 लाख से 10 लाख रुपये के बीच की आय पर पुरानी व्यवस्था में 20 प्रतिशत की दर से कर लगाया जाता है
  5. पुरानी व्यवस्था के तहत 10 लाख रुपये से ऊपर की व्यक्तिगत आय पर 30 प्रतिशत की दर से कर लगाया जाता है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा