1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज शेयर मार्केट, बैंक, कमोडिटी बाजार से लेकर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, जानिए क्या है वजह

आज शेयर मार्केट, बैंक, कमोडिटी बाजार से लेकर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे, जानिए क्या है वजह

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Apr 14, 2023 07:30 am IST,  Updated : Apr 14, 2023 07:37 am IST

बीएसई की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार, आज इक्विटी, डेरिवेटिव सेगमेंट, एसएलबी, सिक्योरिटी लेंडिंग और बॉरोइंग, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट बंद रहेंगे।

शेयर मार्केट, बैंक, बंद- India TV Hindi
शेयर मार्केट, बैंक, बंद Image Source : FILE

अगर आप शेयर बाजार निवेशक हैं या बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आपको बता दूं कि आज शेयर मार्केट, सरकारी बैंक, कमोडिटी बाजार समेत अधिकांश सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। क्या आप जानते हैं कि शुक्रवार को आज सभी प्रमुख संस्थान क्यों बंद है, जबकि, अमूमन ऐसा होता नहीं है। अगर नहीं तो हम आपको बता रहें है। आज 14 अप्रैल है। आज डाॅ. अंबेडकर जयंती और बैसाखी भी है। इसके चलते शेयर बाजार, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

बीएसई की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार, आज इक्विटी, डेरिवेटिव सेगमेंट, एसएलबी, सिक्योरिटी लेंडिंग और बॉरोइंग, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट बंद रहेंगे। यानी शेयर बाजार के साथ आज रुपया भी नहीं खुलेगा। इसके साथ ही कमोडिटी सेगमेंट भी कारोबार नहीं होगा। एक्सचेंज की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कमोडिटी सेगमेंट में सुबह और शाम का कारोबार नहीं होगा। यानी ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके साथ ही अधिकांश राज्यों में सरकारी बैंक और सरकारी दफ्तर बैंक रहेंगे।

अब सोमवार को बाजार में होगी ट्रेडिंग

अगर आप शेयर बाजार निवेशक हैं तो आपको बता दूं कि आज मार्केट में सीधे सोमवार को ट्रेडिंग होगी। दरअसल, आज अंबेडकर जयंती और बैसाखी के चलते बाजार बंद है। कल शानिवार होने के कारण बाजार बंद रहेगा। उसके बाद संडे आएगा। यानी बाजार में अब सोमवार को ही ट्रेडिंग हो पाएगी।

कल भी कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

आपको बता दूं कि आज अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कई राज्यों में बैंक बंद है। आरबीआई के अनुसार, आरबीआई के अनुसार आज अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़,  चेन्नई, देहरादून,  गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, पटना और रांची समेत देश के अधिकांश शहरों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं कल यानी 15 अप्रैल को असम, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में विशु/बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस/बंगाली नववर्ष दिवस (नबवर्ष) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा