1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Trump लाए सुपर प्लान, अमेरिका में करोड़ों लोगों को नहीं देना होगा Tax

Trump लाए सुपर प्लान, अमेरिका में करोड़ों लोगों को नहीं देना होगा Tax

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Mar 15, 2025 10:55 am IST,  Updated : Mar 15, 2025 10:55 am IST

US Tax Cut : ट्रंप चाहते हैं कि सीनियर सिटीजन की सोशल सिक्योरिटी यानी पेंशन पर भी कोई टैक्स लागू न हो। साथ ही मेड इन अमेरिका प्रोडक्ट्स पर भी टैक्स में छूट मिले।

डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप Image Source : FILE

अपने अजीबोगरीब फैसलों के लिए मशहूर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार अमेरिका के लोगों को बड़ी राहत दी है। वे करोड़ों अमेरिकियों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। जिस तरह भारत सरकार ने 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को टैक्स फ्री कर दिया है, कुछ ऐसा ही फैसला डोनाल्ड ट्रंप भी लेने जा रहे हैं। भारत में 1 अप्रैल 2025 से 12 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। अभी यह लिमिट 7 लाख रुपये है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीती 1 फरवरी को बजट में यह घोषणा की थी। अमेरिका के कॉमर्स सेक्रेटरी Howard Lutnick ने एक ऐसे टैक्स प्लान के बारे में बताया है, जिससे बड़ी संख्या में अमेरिकियों को टैक्स नहीं देना होगा।

1.30 करोड़ रुपये पर 0 टैक्स

एक सीबीएस इंटरव्यू में लुटनिक ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप 1,50,000 डॉलर सालाना तक की इनकम को टैक्स फ्री करना चाहते हैं। भारतीय रुपये में यह रकम 1 करोड़ 30 लाख रुपये सालाना है। यानी अमेरिका में जो व्यक्ति सालभर में 1 करोड़ 30 लाख रुपये तक कमाएगा उसे टैक्स नहीं देना होगा। अभी अमेरिका में 1,50,000 डॉलर सालाना इनकम पर 22 फीसदी फेडरल टैक्स लगता है। इससे पहले 2017 में भी डोनाल्ड ट्रंप टैक्स कट बिल को दोबारा लागू करने की बात कर चुके हैं। इसके अलावा ट्रंप का प्लान है कि ओवरटाइम से मिली इनकम और सर्विस चार्ज पर कोई टैक्स नहीं लगे।

ओवरटाइम की इनकम भी टैक्स फ्री

ट्रंप का नया टैक्स प्लान अमेरिकियों को बड़ी राहत देने वाला है। लुटनिक ने कहा, ''टिप्स पर टैक्स नहीं, ओवरटाइम पर टैक्स नहीं, सोशल सिक्योरिटी पर टैक्स नहीं, ये वे बातें हैं जो अमेरिका को बदल देंगी। मैं जानता हूं ट्रंप का टारगेट क्या है, जो लोग सालाना 1,50,000 डॉलर से कम कमाते हैं, उनके लिए बिल्कुल टैक्स नहीं। यही उनका सपना है और मैं इसी पर काम कर रहा हूं।" ट्रंप चाहते हैं कि सीनियर सिटीजन की सोशल सिक्योरिटी यानी पेंशन पर भी कोई टैक्स लागू न हो। साथ ही मेड इन अमेरिका प्रोडक्ट्स पर भी टैक्स में छूट मिले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा